UP में बिजलीकर्मियों की हड़ताल से हाहाकार

अभिजीत श्रीवास्तव

जौनपुर:विद्युत कर्मचारी संयुक्त समिति के आह्वान पर विद्युत कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने के कारण विद्युत आपूर्ति पर बुरा असर पड़ा है। विद्युत आपूर्ति में बाधा से घरेलू और व्यवसायिक गतिविधियों के साथ -साथ बच्चों की पढ़ाई पर भी प्रभावित है। बोर्ड परीक्षाएं भले ही समाप्त हो गई हैं लेकिन ज्यादातर विद्यालयों में सत्रांत होने के चलते वार्षिक परीक्षायें या तो शुरू हो गई हैं या तो होने वाली हैं। निजी विद्यालयों में बच्चों की वार्षिक परीक्षायें स्कूलों के प्रबंधन की इच्छानुसार अलग-अलग तिथियों से या तो चल रहीं हैं या तो शुरू होने वाली हैं। परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में भी वार्षिक परीक्षाएं 20 मार्च से शुरू हो रही जो 24 मार्च तक चलेगी।इन परीक्षाओं का विस्तृत कार्यक्रम जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ० गोरखनाथ पटेल द्वारा जारी कर दिया गया है। विद्युत आपूर्ति में बाधा बच्चों की पढ़ाई में भी बाधा उत्पन्न कर रही है।विकास खंड मछलीशहर के गांव बामी की कक्षा 6 में पढ़ने वाली छात्रा शगुन सिंह का कहना हैं कि उनके विद्यालय में 14 मार्च से ही परीक्षा शुरू हो गई है। उनके गांव में बिजली गुरुवार रात से ही गुल है और शुक्रवार शाम तक एक बार भी नहीं आई है। ऐसे में पढाई प्रभावित तो होगी ही।

अस्वीकरण : इस वेबसाइट पर दी की गई ख़बर,फोटो तथा वीडियो जैसा हमारे सवांददाता ने दिया है उसे प्रकाशित किया गया है । यदि किसी ख़बर,फोटो, वीडियो पर सुझाव, शिकायत या आपत्ति हो तो हमें thenewswalaportal@gmail.com पर मेल करें, किसी भी ख़बर,फोटो, वीडियो के लिए The Newswala जिम्मेदार नहीं होगा।



यह भी देखें  बिहार चुनाव 2025: NDA का दम, महागठबंधन की चुनौती, और प्रियंका का तीखा वार

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!