अरुणाचल : आर्मी का हेलिकॉप्टर क्रैश, दोनों पायलट शहीद
अरुणाचल प्रदेश में गुरुवार को इंडियन आर्मी का चीता हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, हेलिकॉप्टर मंडला हिल्स इलाके में क्रैश हुआ है। इसमें लेफ्टिनेंट कर्नल और मेजर रैंक के अधिकारी सवार थे। इनकी तलाश के लिए ऑपरेशन चलाया जा रहा है। डिफेंस गुवाहाटी के PRO लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने न्यूज एजेंसी को बताया कि आर्मी एविएशन का चीता हेलिकॉप्टर अरुणाचल प्रदेश के बोम्डियाल के पास ऑपरेशनल उड़ान पर था। इसी दौरान सुबह 9:15 बजे इसका एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क टूट गया था। बताया जाता है कि भारतीय सेना के चीता हेलीकॉप्टरों की गिनती हल्के हेलीकॉप्टरों में होती है। यह एक सिंगल इंजन वाला हेलीकॉप्टर होता है। भारतीय सेना के पास 200 चीता हेलीकॉप्टर हैं।
अस्वीकरण : इस वेबसाइट पर दी की गई ख़बर,फोटो तथा वीडियो जैसा हमारे सवांददाता ने दिया है उसे प्रकाशित किया गया है । यदि किसी ख़बर,फोटो, वीडियो पर सुझाव, शिकायत या आपत्ति हो तो हमें thenewswalaportal@gmail.com पर मेल करें, किसी भी ख़बर,फोटो, वीडियो के लिए The Newswala जिम्मेदार नहीं होगा।