सुनिए मंत्री जी, जेलकर्मी पैसा लेकर कराते है मुलाकात

  • कारागार मंत्री ने किया जेल का निरीक्षण, पैसे लेकर मुलाकात कराने की शिकायत पर अधीक्षक काे लगाई फटकार जौनपुर में कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने जेल का निरीक्षण किया
  • इस दौरान गेट पर मौजूद कुछ मुलाकातियाें ने पैसे लेकर मुलाकात कराने की शिकायत कर दी
अभिजीत श्रीवास्तव

जौनपुर: कैदियों से सीधा संवाद करने जौनपुर जेल पहुंचे कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति को पड़ताल के दौरान भारी खामियां मिलीं। जेल के गेट पर ही खड़े मुलाकातियों ने मंत्री के मुंह पर ही पैसे लेकर मुलाकात कराने का दो टूक आरोप लगा दिया। इस पर मंत्री जी का गुस्सा और बढ़ गया। उनके तेवर देख सार्वजनिक स्थानों पर सेल्फी देने वाले जेल अधिकारी की घिग्घी बंध गई। मंत्री ने जेल अधीक्षक को फटकार लगाते हुए कार्यप्रणाली में सुधार लाने का सख्त आदेश दिया। इससे पूर्व जेल मंत्री ने डाक बंगले पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जेल में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किया जा रहा, सीसीटीवी लगाया जा रहा, आवश्यकता के अनुसार जैमर लगाया जा रहा है। जेल के भीतर कैदियों द्वारा मोबाइल फोन के इस्तेमाल करने के सवाल पर कहा कि इस पर गंभीरता जांच कराया जाएगा।जेल में क्षमता से अधिक बंदियों पर उन्होंने कहा कि प्रदेश की अधिकांश जेल अंग्रेजो के जमाने की बनी है , जिन जिलों में जमीन मिल गई वहाँ पर नया जेल बनाया जा रहा है। इस दरम्यान जेल में व्याप्त अनियमितता के सवाल पर मंत्री ने कहा कि जांच कराकर आरोपी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही। उसके बाद कारागार मंत्री कैदियों से सीधा संवाद करने जेल पहुंचे, उन्होंने मुलाकाती कक्ष में मौजूद लोगों से बातचीत किया तो जेल की कलई खुल गई, मौके भारी गंदगी मिली तथा कई मुलाकातियों ने पैसा लेकर मुलाकात कराने का आरोप लगाया। गंदगी और पैसा लेकर मुलाकात कराने की बात सुनकर मंत्री भड़क गए उन्होंने मौके पर मौजूद जेल अधीक्षक एस के पांडेय को कड़ी फटकार लगाई।

यह भी देखें  जेल: एक अनकही यूनिवर्सिटी में बुलंद होते नामी क्रिमिनल्स के हौंसले
अस्वीकरण : इस वेबसाइट पर दी की गई ख़बर,फोटो तथा वीडियो जैसा हमारे सवांददाता ने दिया है उसे प्रकाशित किया गया है । यदि किसी ख़बर,फोटो, वीडियो पर सुझाव, शिकायत या आपत्ति हो तो हमें thenewswalaportal@gmail.com पर मेल करें, किसी भी ख़बर,फोटो, वीडियो के लिए The Newswala जिम्मेदार नहीं होगा।



About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!