जौनपुर : पुलिस एनकाउंटर में ढेर हुआ मध्यप्रदेश का कुख्यात अपराधी आनंद सागर
- मध्यप्रदेश में आतंक का पर्याय बना आनन्द सागर को जौनपुर पुलिस ने किया ढ़ेर

जौनपुर:मध्यप्रदेश में आतंक का पर्याय बने चुके सुभाष यादव गैंग का शातिर अपराधी आनंद सागर को आज सुबह जौनपर और सतना पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। यह एनकाउंटर वाराणसी लखनऊ हाई वे पर अलीगंज गांव में हुआ। पुलिस के अनुसार 10 दिन पहले ही सतना मध्य प्रदेश में इस गैंग द्वारा हत्या के साथ 15 लाख की डकैती को अंजाम दिया गया, जिसमें मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा इनाम घोषित किया गया था। यह गैंग के द्वारा जौनपुर, वाराणसी, आज़मगढ़, सतना व आदि जनपदो में लगातार संगीन घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा था।थाना बक्शा अंतर्गत अलीगंज के पास तड़के हुई मुठभेड़ में घायल बदमाश आनंद को हॉस्पिटल लाया गया जहां वह मृत घोषित किया गया। जौनपुर व सतना ,मध्य प्रदेश पुलिस की संयुक्त टीम के साथ हुई मुठभेड़ ।
अस्वीकरण : इस वेबसाइट पर दी की गई ख़बर,फोटो तथा वीडियो जैसा हमारे सवांददाता ने दिया है उसे प्रकाशित किया गया है । यदि किसी ख़बर,फोटो, वीडियो पर सुझाव, शिकायत या आपत्ति हो तो हमें thenewswalaportal@gmail.com पर मेल करें, किसी भी ख़बर,फोटो, वीडियो के लिए The Newswala जिम्मेदार नहीं होगा।
