मंगलवार को होगा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह का जिला स्तरीय समापन समारोह

महेंद्र सिंह, जैसलमेर  | अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के जिला स्तरीय समापन समारोह का आयोजन 14 मार्च मंगल वार को शहीद श्री पूनम सिंह स्टेडियम में दोपहर 2.00 बजे किया जाएगा इस दौरान इंदिरा महिला शक्ति प्रोत्साहन योजनान्तर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, आशा सहयोगिनी एवं साथिन को नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाएगा साथ ही सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को भी प्रमाण-पत्र एवं स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया जाएगा।

महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक अशोक कुमार गोयल ने बताया कि इस सप्ताह के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ 08 मार्च को जिले की महिलाओं के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण के लिए इंदिरा महिला शक्ति कौशल एवं उद्यम प्रोत्साहन योजना के तहत बैंकर्स एवं महिला उद्यमियों / लाभार्थियों की कार्यशाला के आयोजन के साथ किया गया तथा 09 मार्च को जिले की समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों पर महिलाओं एवं बालिकाओं के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए जाँच शिविर लगाए गए। जिले की समस्त ग्राम पंचायतों पर कार्यरत साथिन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित योजनाओं एवं उनकी सुरक्षा एवं संरक्षण से संबंधित कानूनों के विषय पर महिला चौपाल / विशेष बैठक साथ ही बालिकाओं के सर्वागीण विकास के लिए उनके रूचि अनुसार स्थानीय खेल यथा – खो-खो, रूमाल झपट्टा, रस्सी कूद , दौड़ ,म्यूजिकल चेयर तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन क्रमशः ग्राम पंचायत एवं राजकीय विद्यालयों में 10 मार्च को किया गया। गोयल ने बताया कि समापन समारोह के दौरान इन गतिविधियों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया जाएगा।

अस्वीकरण : इस वेबसाइट पर दी की गई ख़बर,फोटो तथा वीडियो जैसा हमारे सवांददाता ने दिया है उसे प्रकाशित किया गया है । यदि किसी ख़बर,फोटो, वीडियो पर सुझाव, शिकायत या आपत्ति हो तो हमें thenewswalaportal@gmail.com पर मेल करें, किसी भी ख़बर,फोटो, वीडियो के लिए The Newswala जिम्मेदार नहीं होगा।



यह भी देखें  विश्व पर्यावरण दिवस पर वीएमडब्लू टीम फाउंडेशन ने मंदिर परिसर में किया पौधारोपण

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!