अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के अंतर्गत हुई खेलकूद प्रतियोगिताएं

महेंद्र सिंह, जैसलमेर:अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह दिनांक 8 से 14 मार्च 2023 के अंतर्गत जिला खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र जैसलमेर एवं महिला अधिकारिता विभाग के संयुक्त तत्वाधान में महिलाओं की खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन इंदिरा इनडोर स्टेडियम में किया गया जिसमें बास्केटबॉल वॉलीबॉल कबड्डी एवं रस्सा कस्सी खेल की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। बालिका वर्ग की प्रतियोगिता में सेंट पॉल स्कूल मिशन स्कूल राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं राजकीय बालिका छात्रावास की बालिका खिलाड़ियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
जिला खेल अधिकारी राकेश बिश्नोई ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार एवं जिला कलेक्टर टीना डाबी के निर्देशन में 8 से 14 मार्च 2023 तक अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है जिसके अंतर्गत जैसलमेर में महिलाओं की खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया इस प्रतियोगिता में अशोक कुमार गोयल उपनिदेशक महिला अधिकारिता विभाग ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया बालिका वर्ग में बास्केटबॉल खेल में कोर्ट क्वीन विजेता एवं राजकीय बालिका छात्रावास की टीम उपविजेता रही, वॉलीबॉल खेल में जगदंबा क्लब विजेता एवं राजकीय बालिका छात्रावास की टीम उपविजेता रही, कबड्डी खेल में राजकीय बालिका विद्यालय विजेता एवं राजकीय बालिका छात्रावास की टीम उपविजेता रही एवं रस्साकशी खेल में राजकीय बालिका छात्रावास की टीम विजेता एवं जैसल क्लब की टीम उपविजेता रही सभी विजेता एवं उपविजेता टीमों को 14 मार्च 2023 को जिला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मुख्य समारोह में पुरस्कार वितरण किया जाएगा। जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में शारीरिक शिक्षक नरपत सिंह सत्यनारायण भार्गव जुगल किशोर भार्गव श्याम कंवर राठौड़ अनुराधा शेखावत मनोज कंवर अल्पकालिक प्रशिक्षक कोजाराम चौहान महेंद्र सिंह मनीष तवर राजकीय बालिका छात्रावास वार्डन शीतल मीणा कोर्ट क्वीन टीम प्रभारी राहुल कुमार उपस्थित रहे।

यह भी देखें  गोपालगंज में तीन लाख की लूट
अस्वीकरण : इस वेबसाइट पर दी की गई ख़बर,फोटो तथा वीडियो जैसा हमारे सवांददाता ने दिया है उसे प्रकाशित किया गया है । यदि किसी ख़बर,फोटो, वीडियो पर सुझाव, शिकायत या आपत्ति हो तो हमें thenewswalaportal@gmail.com पर मेल करें, किसी भी ख़बर,फोटो, वीडियो के लिए The Newswala जिम्मेदार नहीं होगा।



About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!