पुलिस उठाई डीजे तो समिति ने रोकी पशु लदे वाहन

देवरिया। जिले के मईल में शनिवार की रात एक रोचक घटना घटी। पुलिस ने भागलपुर कस्बे के पांडाल से डीजे उठा लिया। आक्रोशित दुर्गा पूजा समिति के सदस्य भागलपुर पुल पर पहुँच गए। दुर्गा भक्तों को पता था कि शनिवार को बड़े पैमाने पर पशु तस्करी होती है। बलिया व मऊ से आने वाले गोवंश लदे वाहन भागलपुर पुल से कुंडौली चौराहा होते हुए लार, मेहरौना के रास्ते बिहार भेजे जाते हैं। दुर्गाभक्तों ने पुलिस पर दबाव बनाने के लिए पशु लदे वाहन रोक दिए। दबाव में आई पुलिस ने पांडाल वालो को डीजे लौटा दिए और दुर्गा भक्तों ने पशु लदे वाहन छोड़ दिए।
उल्लेखनीय है कि मईल पुलिस भागलपुर में शीतला माता मंदिर के पास बनी मां दुर्गा के पंडाल से डीजे उठा ले गई । देवी भक्त पुलिस की इस कार्यवाही से दुखी हो गए ।  डीजे वापस लेने के लिए सभी युवक पुलिस बूथ पर पहुंच कर पुलिस से अनुनय-विनय करने लगे । पुलिस डीजे देने के लिए तैयार नही थी । इसी बीच पशु लदे ट्रक आने लगे भक्तों ने पशु तस्करी की ट्रकों को रोक दिया। ट्रकों के रूकने से सड़क के दोनो तरफ जाम लग गया । पुलिस बूथ के पास ही युवक ट्रक चालकों का वीडियो बनाने लगे कि बैरियर पार करने के लिए पुलिस ने उनसे कितने रूपये लिए हैं । युवकों द्वारा वीडियो बनाए जाने से पुलिस घबरा कर बैक फुट पर आ गई । उन्हें इस बात का भय हो गया कि पुलिस  अधीक्षक के संज्ञान में मामला चला गया और वह यहां आ धमके तो लेने के देने पड़ जाएंगे ।
भागलपुर के चौकी प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि डीजे लाया गया था । युवकों ने वाहनों को रोका था लेकिन ट्रकों में पशु नही थे । थाना प्रभारी से बात कर डीजे वापस कर दिया गया ।

यह भी देखें  G-20 जनपदीय जूनियर बालक वर्ग बालीबाल प्रतियोगिता का मनोज जायसवाल ने किया उदघाटन

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!