राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पाबनासर में प्रधानाध्यापक व भामाशाओ द्वारा किया खेल मैदान समतलीकरण

महेंद्र सिंह, जैसलमेर: उपखंड फतेहगढ़ की ग्राम पंचायत पाबनासर मुख्यालय स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक दीना राम सुथार ने बताया कि वाटिका तथा खेल मैदान ऊबड़ खाबड़ थे लगातार अभिभावकों तथा भामाशाहो से संपर्क करने के बाद भामाशाहों ने जेसीबी तथा ट्रैक्टर उपलब्ध करवाए। जिससे खेल मैदान में रेत की टोलियां डालकर तथा वाटिका में मिट्टी की टोलियां डालकर जेसीबी से भरवाकर समतल करवाया गया। जिससे विद्यालय के विद्यार्थियों तथा गांव के युवाओं को खेलने में सुविधा हो सके। प्रधानाध्यापक ने बताया आगामी समय में विद्यालय के विद्यार्थियों तथा गांव के युवाओं को खेलों से ज्यादा से ज्यादा जोड़ने के लिए विद्यालय द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं। विद्यालय के खेल मैदान के साफ सफाई तथा समतलीकरण के लिए भामाशाह नेपाल सिंह राठौड़ मेहरेरी, जालू राम देवपाल, जितेंद्र सिंह राठौड़, कुम्प सिंह भाटी, अमर सिंह राठौड़, रणवीर देवपाल, भारूराम पंवार, कैलाश देवपाल, ने जेसीबी, ट्रेक्टर, ट्रॉली आदि से विद्यालय के अंदर समतलीकरण तथा श्रमदान का कार्य करने में अपना पूरा सहयोग प्रदान किया विद्यालय के स्टाफ राम सिंह मीणा राम सिंह दोसा तथा विनोद कुमार ने पूर्ण सहयोग प्रदान किया विद्यालय के सक्रिय छात्र रुपाराम युवराज भूराराम भवानी भूपेंद्र जोगाराम आदि ने पूरा सहयोग दिया

अस्वीकरण : इस वेबसाइट पर दी की गई ख़बर,फोटो तथा वीडियो जैसा हमारे सवांददाता ने दिया है उसे प्रकाशित किया गया है । यदि किसी ख़बर,फोटो, वीडियो पर सुझाव, शिकायत या आपत्ति हो तो हमें thenewswalaportal@gmail.com पर मेल करें, किसी भी ख़बर,फोटो, वीडियो के लिए The Newswala जिम्मेदार नहीं होगा।



About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!