आनंद अमित को मिला साहित्य प्रहरी 2023 सम्मान

 

मीरजापुर:मीरजापुर के चर्चित कवि, लेखक व संचालक आनंद अमित को रविवार को साहित्य प्रहरी सम्मान 2023 से संस्थान ,बरेका द्वारा और काशी काव्य संगम के सहयोग से संस्थान, बरेका, वाराणसी के बहुउद्देशीय हाल में आयोजित भव्य कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। आनंद अमित को यह सम्मान साहित्य के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए दिया गया। आनंद अमित मिर्ज़ापुर में बी एस एन एल में अवर दूरसंचार अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। आनंद अमित की चार पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। पहली पुस्तक ‘आनंद रस’ काव्य संग्रह है जो 2017 में प्रकाशित हुई थी। उसके बाद 2021 में कहानी संग्रह ‘रेलवे फाटक’ और भोजपुरी कविताओं का संग्रह ‘भोर क चिरई’ आयीं। 2022 के दिसंबर में प्रकाशित ग़ज़ल संग्रह ‘गुलाब दूँ किसे-किसे’ अभी भी चर्चा में बनी हुई है। इसके अलावा एक दर्जन से अधिक साझा संग्रहों में भी इनकी रचनाएँ प्रकाशित हो चुकी हैं। इन्होंने कई पुस्तकों का सम्पादन, समीक्षा और भूमिका लेखन भी किया है। साहित्य लेखन के माध्यम से जनजागरण के लिए इनको पहले भी उत्तर प्रदेश ही नहीं राजस्थान, म.प्र., हरियाणा, दिल्ली, असम आदि प्रदेशों के विभिन्न साहित्यिक संस्थानों द्वारा अनेक सम्मानों से समानित किया जा चुका है। दूरदर्शन और रेडियो से भी आनंद अमित की रचनाएँ प्रसारित हो चुकी हैं।

आनंद अमित को साहित्य प्रहरी सम्मान मिलने पर बधाई देने वालों में सर्वश्री अनुज प्रताप सिंह, वृजदेव पांडेय, डॉ रेनूरानी सिंह, प्रमोद कुमार सुमन, लल्लू तिवारी, भोलानाथ कुशवाहा, गणेश गंभीर, शुभम श्रीवास्तव ओम,आनंद संधिदूत, अरविंद अवस्थी, जफर मिर्जापुरी, लालव्रत सिंह सुगम, केदारनाथ सविता, डॉ अनुराधा ओस, मुहिब मिर्जापुरी, हसन जौनपुरी, खुर्शीद भारती, इम्तियाज अहमद गुमनाम, नंदिनी वर्मा,इरफान कुरैशी, अनिल यादव आदि हैं।

यह भी देखें  सुप्रीम कोर्ट का आदेश: बिहार में 65 लाख हटाए गए मतदाताओं की सूची वेबसाइट पर डालें
अस्वीकरण : इस वेबसाइट पर दी की गई ख़बर,फोटो तथा वीडियो जैसा हमारे सवांददाता ने दिया है उसे प्रकाशित किया गया है । यदि किसी ख़बर,फोटो, वीडियो पर सुझाव, शिकायत या आपत्ति हो तो हमें thenewswalaportal@gmail.com पर मेल करें, किसी भी ख़बर,फोटो, वीडियो के लिए The Newswala जिम्मेदार नहीं होगा।



About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!