जैसलमेर : सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने पर पुलिस की दबिश जारी
महेंद्र सिंह, जैसलमेर | जिला पुलिस कप्तान भंवर सिंह नाथावत के नेतृत्व में स्पेशल टीमो का गठन किया गया, जैसलमेर के हनुमान सर्किल पर तोड़फोड़ के असामाजिक तत्वों पर पुलिस ने किया मामला दर्ज। सीसीटीवी कैमरा वीडियोग्राफी के आधार पर असामाजिक तत्वों को किया जा रहा है चिन्हित। असामाजिक तत्वों की सरगर्मी से स्पेशल टीमों द्वारा तलाश कर दबिश जारी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तीन व्यक्तियों को किया जा चुका है गिरफ्तार। हनुमान सर्किल पर माहौल खराब करने की की गई थी कोशिश। पुलिस द्वारा नामजद 10 लोगों पर FIR दर्ज कर जांच की शुरू कर दी गयी है। पुलिस उप अधीक्षक प्रियंका कुमावत व शहर कोतवाल भवानी सिंह की सतर्कता से आक्रोशित लोग अन्य सार्वजनिक जगहों पर नुकसान नही पहुंचा पाए। जैसलमेर पुलिस अधीक्षक भंवर सिंह नाथावत का कहना है कि असामाजिक तत्वों को किसी भी हालत में बख्शा नही जाएगा, उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
अस्वीकरण : इस वेबसाइट पर दी की गई ख़बर,फोटो तथा वीडियो जैसा हमारे सवांददाता ने दिया है उसे प्रकाशित किया गया है । यदि किसी ख़बर,फोटो, वीडियो पर सुझाव, शिकायत या आपत्ति हो तो हमें thenewswalaportal@gmail.com पर मेल करें, किसी भी ख़बर,फोटो, वीडियो के लिए The Newswala जिम्मेदार नहीं होगा।