सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर BJP कार्यकर्ता मिले कलेक्टर से

महेंद्र सिंह, जैसलमेर | आज भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश जी शारदा, जैसलमेर जिला प्रमुख प्रताप सिंह सोलंकी एवं पूर्व विधायक सांग सिंह भाटी ने जैसलमेर जिला कलेक्टर के साथ शिष्टमण्डल वार्ता की। वार्ता में अल्पसंख्यक समुदाय के कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा कल के घटनाक्रम को लेकर किए गए पथराव एवं सार्वजनिक संपति को नुकसान पहुंचाने से सम्बन्ध में उचित कार्यवाही करने की मांग को रखा। जिस पर जिला कलेक्टर ने आश्वत करते हुए बताया गया कि इस तरह सरकारी संपति को नुकसान पहुंचाना गलत है। शिष्टमण्डल ने मुख्य मांग, जिन जिन लोगों ने कल जन भावना को ढेस पहुंचाते हुए ऐसा वातावरण पैदा किया है उन सभी को नामजद करके उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। इस पर जिला कलेक्टर ने आश्वासन दिया कि 15 व्यक्ति नामजद हो चुके हैं उनको आईडेंटिफाई कर लिया हैं। जिसमें से तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है और शीघ्र ही आज या कल में सभी की गिरफ्तारियां हो जाएगी। भविष्य में भी इसकी पुनरावृत्ति न हो इसको लेकर पुलिस प्रशासन को निर्देश दिये।

अस्वीकरण : इस वेबसाइट पर दी की गई ख़बर,फोटो तथा वीडियो जैसा हमारे सवांददाता ने दिया है उसे प्रकाशित किया गया है । यदि किसी ख़बर,फोटो, वीडियो पर सुझाव, शिकायत या आपत्ति हो तो हमें thenewswalaportal@gmail.com पर मेल करें, किसी भी ख़बर,फोटो, वीडियो के लिए The Newswala जिम्मेदार नहीं होगा।



About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!