बेटे की प्रताड़ना से मां ट्रेन के आगे कूदी, मौत

अभिजीत श्रीवास्तव

जौनपुर: सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कोठवार बाजार रेलवे क्रॉसिंग के समीप रविवार को पूर्वान्ह महिला ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस के अनुसार परिवारिक कलह के चलते महिला ने यह कदम उठाया है। रविवार को सुबह वाराणसी से लखनऊ जा रही मालगाड़ी सामने भकुरा गांव की रहने वाली 45 वर्षीया जरीना पत्नी मुमताज ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक महिला पहले कोटवार बाजार रेलवे क्रॉसिंग के समीप कटने जा रही थी। लेकिन गांव के लोगों ने वहां से उसे जबरदस्ती पकड़कर हटा दिया। इसके बाद महिला रेलवे क्रॉसिंग से 200 मीटर पहले महगावा स्टेशन के समीप ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। परिवार के अन्य लोगो के मुताबिक बेटे सिकंदर की प्रताड़ना की वजह से महिला ने ट्रेन के सामने कूदकर जान देदी। बहु बेटे से आए दिन मां जरीना की मारपीट होती थी जिससे तंग आकर उसने कदम उठा लिया। जरीना के पति मुमताज दो माह पहले ही सऊदी कमाने के लिए गया था। आरपीएफ इंस्पेक्टर कैलाश कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जा रही है।

अस्वीकरण : इस वेबसाइट पर दी की गई ख़बर,फोटो तथा वीडियो जैसा हमारे सवांददाता ने दिया है उसे प्रकाशित किया गया है । यदि किसी ख़बर,फोटो, वीडियो पर सुझाव, शिकायत या आपत्ति हो तो हमें thenewswalaportal@gmail.com पर मेल करें, किसी भी ख़बर,फोटो, वीडियो के लिए The Newswala जिम्मेदार नहीं होगा।



About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!