बिजली कर्मियों ने दी सरकार को चेतावनी

अभिजीत श्रीवास्तव

जौनपुर:विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति उत्तर प्रदेश में ऊर्जा निगमों के शीर्ष प्रबंधन के नकारात्मक रवैए के चलते बने अनावश्यक टकराव को टालने हेतु प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हस्तक्षेप करने की अपील की है।आज यहां संघर्ष समिति द्वारा आयोजित आम सभा के माध्यम से मुख्यमंत्री से ऊर्जा निगमों में कार्य का स्वस्थ वातावरण बनाए जाने हेतु प्रभावी हस्तक्षेप करने की अपील की गई। संघर्ष समिति की आम सभा में यह चेतावनी दी गई कि यदि 16 मार्च तक ऊर्जा मंत्री के साथ में समझौते का क्रियान्वयन सुनिश्चित न किया गया तो 16 मार्च की रात्रि 10:00 बजे से उत्तर प्रदेश के सभी ऊर्जा निगमों के तमाम बिजली कर्मचारी जूनियर इंजीनियर अभियंता एवं निविदा\संविदा कर्मी 72 घंटे की हड़ताल पर जाने हेतु बाध्य होंगे। इससे उत्पन्न होने वाली किसी भी परिस्थिति का पूर्ण उत्तरदायित्व ऊर्जा निगमों के शीर्ष प्रबंधन का होगा हड़ताल पर जाने के पूर्व बिजली कर्मी 14 मार्च को जनपद जौनपुर में शांतिपूर्ण मशाल जुलूस निकालेंगे तथा 15 मार्च को प्रातः 10:00 बजे से हड़ताल प्रारंभ करने से पूर्व तक 16 मार्च की रात्रि 10:00 बजे से बिजली कर्मी कार्य का बहिष्कार करेंगे
संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उक्त लोकतांत्रिक ध्यान आकर्षण के कारण किसी भी बिजली कर्मी का उत्पीड़न किया गया तो उसी समय प्रदेश भर में अनिश्चितकालीन हड़ताल प्रारंभ हो जाएगी और साथ ही सामूहिक जेल भरो आंदोलन का आरंभ कर दिया जाएगा आज सभा में संघर्ष समिति के पदाधिकारी इंजीनियर रामाधार,इंजीनियर सौरव मिश्रा ,इंजीनियर निर्भीक भारती,संजय यादव,अश्वनी श्रीवास्तव,सत्याउपाध्याय, अरविंद मिश्रा, विजय यादव ,संतराम, सर्वेश मौर्य ,मुख्य रूप से उपस्थित थे। सभा का संचालन जनपद संयोजक निखिलेश सिंह द्वारा किया गया।

यह भी देखें  बढ़ती महंगाई के विरोध में काँग्रेस का प्रदर्शन
अस्वीकरण : इस वेबसाइट पर दी की गई ख़बर,फोटो तथा वीडियो जैसा हमारे सवांददाता ने दिया है उसे प्रकाशित किया गया है । यदि किसी ख़बर,फोटो, वीडियो पर सुझाव, शिकायत या आपत्ति हो तो हमें thenewswalaportal@gmail.com पर मेल करें, किसी भी ख़बर,फोटो, वीडियो के लिए The Newswala जिम्मेदार नहीं होगा।



About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!