ऐसी है ये पावन होली जीवन रंगीन बनाती है।

दहन कर हर बुराई का,
रंगो की परत चढाती है|
ऐसी है ये पावन हॊली ,
जीवन रंगीन बनाती है||
बच्चे ,बूढ और युवा सभी,
इसके रंग मे रंग जाते हैं
मिटा के रंजिसें सारी
ये सबको गले मिलाती है|
ऐसी है ये पवन हॊली,
जीवन रंगीन बनाती है||
लाल,हरा,नीला,पीला,
रंगों का अर्थ बताती है,
दे शान्ति,शक्ति,समृद्धि हमे,
हम सब को सबल बनाती है|
ऐसी है ये पावन हॊली,
जीवन रंगीन बनाती है||
लालच, ईष्र्या, क्रोध, घमंड और अहंकार
दहन कर नवल वस्त्र पहनाती है।
मत जोडो महज इसे रगों से,
ये जीना हमे सिखाती है|
ऎसी है ये पावन होली,
जीवन रंगीन बनाती है||
जातिवाद और भेदभाव,
जो हर समाज मे बाकी है,
अशिक्षा और गरीबी भी,
जो हर तरफ अभी तक फैली है,
कैसे निपटें इस दानव से,
हमे सच्ची राह दिखाती है|
एसी है ये पावन होली,
जीवन रंगीन बनाती है||
हम भूल के अपनी परम्परा,
खुद को आधुनिक जताते हैं,
निर्वस्त्र घूमते फिरते हैं,
और कपडे नये बताते हैं,
ना छोडगॆं अपनी सभ्यता,
ये दृढ संकल्प दिलाती है|
येसी है ये पावन होली,
जीवन रंगीन बनाती है||
श्याम नन्दन पाण्डेय

अस्वीकरण : इस वेबसाइट पर दी की गई ख़बर,फोटो तथा वीडियो जैसा हमारे सवांददाता ने दिया है उसे प्रकाशित किया गया है । यदि किसी ख़बर,फोटो, वीडियो पर सुझाव, शिकायत या आपत्ति हो तो हमें  thenewswalaportal@gmail.com पर मेल करें, किसी भी ख़बर,फोटो, वीडियो के लिए The Newswala जिम्मेदार नहीं होगा ।


About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!