कुणाल कामरा के पैरोडी सॉन्ग पर बवाल: पुलिस घर पहुंची, शिंदे बोले- मर्यादा तोड़ने की सजा मिलेगी!

मुंबई, 25 मार्च 2025: स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा का एक पैरोडी सॉन्ग अब उनके लिए मुसीबत बन गया है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर तंज कसते हुए गाया गया यह गाना इतना वायरल हुआ कि शिवसेना कार्यकर्ताओं ने नाराजगी में मुंबई के खार इलाके में हबीटेट स्टूडियो में तोड़फोड़ कर दी, जहाँ यह शो हुआ था। इसके बाद मंगलवार को मुंबई पुलिस कुणाल के घर समन लेकर पहुंची और उन्हें सुबह 11 बजे पूछताछ के लिए बुलाया। हालाँकि, कुणाल अभी मुंबई में नहीं हैं।

विवाद उस समय शुरू हुआ जब कुणाल ने अपने शो ‘नया भारत’ में फिल्म ‘दिल तो पागल है’ के गाने ‘भोली सी सूरत’ की पैरोडी गाई। इसमें उन्होंने “ठाणे का रिक्शा, चेहरे पे दाढ़ी, आँखों पे चश्मा” जैसे बोलों के साथ शिंदे को “गद्दार” कहकर तंज कसा, जो 2022 में शिवसेना से बगावत कर बीजेपी के साथ सरकार बनाने का इशारा था। इस गाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिंदे गुट भड़क गया। रविवार रात शिवसेना कार्यकर्ताओं ने स्टूडियो में घुसकर कुर्सियाँ तोड़ीं और संपत्ति को नुकसान पहुँचाया। पुलिस ने 11 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया, जिनमें राहुल कनाल भी शामिल हैं, हालाँकि बाद में उन्हें जमानत मिल गई।

एकनाथ शिंदे ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “अभिव्यक्त्ति की आजादी है, व्यंग्य को हम समझते हैं, लेकिन इसकी भी एक मर्यादा होती है। अगर एक्शन होगा, तो रिएक्शन भी होगा।” उन्होंने इसे “सुपारी लेकर बोलने” जैसा करार दिया और मर्यादा में रहने की नसीहत दी। उधर, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कुणाल से माफी की मांग की और कहा, “यह निम्न स्तर की कॉमेडी है, जो बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

यह भी देखें  शिक्षक एमएलसी चुनाव में 79% मतदान, 27 अक्टूबर को होगा फैसला

कुणाल ने सोमवार रात एक बयान जारी कर माफी से इनकार किया। उन्होंने कहा, “मैं डरने वाला नहीं हूँ और न ही बिस्तर के नीचे छिपूंगा। नेताओं पर चुटकुले लेना गैरकानूनी नहीं है।” खार पुलिस ने उनके खिलाफ FIR दर्ज की है, जिसमें शिंदे के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी का आरोप है। इस बीच, हबीटेट स्टूडियो ने तोड़फोड़ के बाद बंद होने का ऐलान कर दिया।

विपक्ष ने इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला बताया। उद्धव ठाकरे ने कहा, “कुणाल ने कुछ गलत नहीं कहा, गद्दार को गद्दार कहना सच है।” वहीं, बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने कुणाल पर निशाना साधते हुए कहा, “कॉमेडी के नाम पर किसी की इज्जत उछालना गलत है।” यह मामला अब सियासी रंग ले चुका है, और कोर्ट-कचहरी में इसकी गूँज सुनाई दे सकती है।

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!