बच्चों को बांटे रंग और पिचकारी, लगाया गुलाल, पुलिस अधीक्षक बोले- हैप्पी होली

  • पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा ग्राम प्रहरियों व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारीगण के बच्चों में मिष्ठान, अबीर-गुलाल, पिचकारी आदि वितरित कर दी गयी होली की हार्दिक शुभकामना एवं बधाई
अंजली श्रीवास्तव

मीरजापुर: पुलिस अधीक्षक मीरजापुर संतोष कुमार मिश्रा द्वारा थाना को0शहर पर पुलिस परिवार के ग्राम प्रहरियो व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियो के नन्हे-मुन्हे बच्चों को हर्षोल्लास के साथ होली पर्व मनाये जाने हेतु मिष्ठान, अबीर-गुलाल, पिचकारी आदि वितरित करते हुए अबीर-गुलाल लगाकर होली की हार्दिक शुभकामना एवं बधाई दी गयी। इस दौरान नन्हे मुन्हे बच्चों द्वारा पुलिस अधीक्षक मीरजापुर को अपने नन्हे-नन्हे हाथों से गुलाल भी लगाया गया तथा पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उपस्थित पुलिस बल के अधिकारी/कर्मचारीगण को गुजिया वितरित कर होली की शुभकामना एवं बधाई दी गयी। हर्षोल्लास के होली पर्व पर प्रेम, सद्भाव और शांति के साथ त्यौहार की खुशी समाज के अंतिम व्यक्ति तक भी पहुंचाने का संदेश दिया गया।इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर, प्रभारी निरीक्षक को0शहर, प्रभारी निरीक्षक यातायात सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

 

अस्वीकरण : इस वेबसाइट पर दी की गई ख़बर,फोटो तथा वीडियो जैसा हमारे सवांददाता ने दिया है उसे प्रकाशित किया गया है । यदि किसी ख़बर,फोटो, वीडियो पर सुझाव, शिकायत या आपत्ति हो तो हमें  thenewswalaportal@gmail.com पर मेल करें, किसी भी ख़बर,फोटो, वीडियो के लिए The Newswala जिम्मेदार नहीं होगा ।


About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!