मोबाइल लूट मामले में वांछित बदमाश को पुलिस ने आखिरकार धर दबोचा
- मोबाइल की लूट करने वाले दो वांछित अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
- कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व लूट की मोबाइल बरामद

जौनपुर | डा0 अजय पाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों पर नियंत्रण व गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण में थाना सरायख्वजा पर पंजीकृत मु0अ0स0 14/2023 धारा 392/411 भादवि थाना सरायख्वाजा जौनपुर में वाछिंत अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु उ0नि0 सन्तोष कुमार यादव मय हमराह हे0का0 रोहित श्रीवास्तव,का0 भरत यादव के होली त्यौहार व मुकदमा उपरोक्त में मामुर थे कि मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित दो नफर अभियुक्त क्रमशः- सनी पुत्र चन्द्रेश निवासी ग्राम मीरपुर पचौरा थाना गौराबादशाहपुर जौनपुर,अंकित पुत्र भरत कुमार यादव निवासी ग्राम मीरपुर पचौरा थाना गौराबादशाहपुर जौनपुर को बुधवार को सुबह थाना क्षेत्र के पतहना मोड से गिरफ्तार किया गया। जिनके पास से घटना में प्रयुक्त अपाची मोटर साईकिल व लूटी गयी मोबाइल बरामद हुआ। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

अस्वीकरण : इस वेबसाइट पर दी की गई ख़बर,फोटो तथा वीडियो जैसा हमारे सवांददाता ने दिया है उसे प्रकाशित किया गया है । यदि किसी ख़बर,फोटो, वीडियो पर सुझाव, शिकायत या आपत्ति हो तो हमें thenewswalaportal@gmail.com पर मेल करें, किसी भी ख़बर,फोटो, वीडियो के लिए The Newswala जिम्मेदार नहीं होगा।