सीडीओ ने प्राइमरी स्कूल की टीचर संयुक्ता सिंह का जमकर की तारीफ

जौनपुर: मुख्यमंत्री विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला शिक्षा अनुश्रवण समिति की मासिक बैठक संपन्न हुई। बैठक में एआरपी शैलेश चतुर्वेदी, प्रधानाध्यापिका प्राथमिक विद्यालय बथुवावर सिकरारा की संयुक्ता सिंह ने शैक्षिक गुणवत्ता बढाने व नवाचार के संबंध के पी.पी.टी. के माध्यम से प्रस्तुतिकरण दी, उनके द्वारा कराये गए कार्यों से प्रभावित होकर मुख्य विकास अधिकारी ने सराहना की। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी विद्यालयों में बाउंड्रीवाल एवं सुंदर गेट लगाएं। कायाकल्प के सभी पैरामीटर को शत-प्रतिशत प्राप्त करें। बड़ी ग्राम पंचायतों का चयन कर डिस्कवरी लैब बनाये जाए। ऑपरेशन कायाकल्प के तहत जो भी कार्य कराए जाएं, गुणवत्तापूर्ण हो। सभी एबीएसए को निर्देश दिया कि बच्चो में लर्निंग स्किल डेवेलप करें। बेसिक निपुण लक्ष्य को शत-प्रतिशत प्राप्त करें। स्कूलों को आकर्षक बनाये। परिषदीय विद्यालयों के बच्चे स्कूल में अच्छे से ड्रेस पहन कर आये। बैठक मे जिला विकास अधिकारी बी.बी. सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉक्टर गोरखनाथ पटेल, समस्त खंड शिक्षा अधिकारीगण व अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे

About Author

यह भी देखें  युवा नेता शैलेन्द्र यादव की टीम का संघर्ष, अब 10 लाख में बनेगा पुल

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!