गोमती तट पर हुआ “फाग जौनपुर” का आगाज

अभिजीत श्रीवास्तव

जौनपुर:स्वच्छ गोमती अभियान व शंकर संकीर्तन मंडल के संयुक्त तत्वाधान में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी होलिका की प्रातः माँ गोमती के पावन तट गोपी घाट पर होली महोत्सव “फाग जौनपुर” का आयोजन किया गया। स्वच्छ गोमती अभियान के अध्यक्ष गौतम गुप्ता ने कहा कि अपनी पुरानी संस्कृति को जीवित रखने हेतु दोनों संस्थाओं का यह एक छोटा सा संयुक्त प्रयास है, जो धीरे धीरे विराट रूप लेता जा रहा है। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य मा0 बृजेश सिंह प्रिंशु जी रहे। शंकर संकीर्तन मंडल के कलाकारों क्रमशः अशोक बवाली, गोपी रावत, अतुल कुमार, बंटी इत्यादि कलाकारों के गीत पर श्रोता जमकर झूमे, साथ ही प्रख्यात फगुआ गायक मनोज सोनी कोमल, व भजन गायक अभिषेक मयंक की प्रस्तुति ने सबको नाचने पर मजबूर कर दिया।

अस्वीकरण : इस वेबसाइट पर दी की गई ख़बर,फोटो तथा वीडियो जैसा हमारे सवांददाता ने दिया है उसे प्रकाशित किया गया है । यदि किसी ख़बर,फोटो, वीडियो पर सुझाव, शिकायत या आपत्ति हो तो हमें  thenewswalaportal@gmail.com पर मेल करें, किसी भी ख़बर,फोटो, वीडियो के लिए The Newswala जिम्मेदार नहीं होगा ।


About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!