टीबी मुक्त भारत को बनाना है मुख्य लक्ष्य-सीएमओ जौनपुर

अभिजीत श्रीवास्तव

जौनपुर:ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति सिंगरामऊ के द्वारा सोमवार को प्रधानमंत्री टी.बी. मुक्त भारत अभियान के तहत गोद लिए क्षय रोगियों को न्यूट्रीशनल एवं वोकेशनल सपोर्ट करते हुए जनवरी माह के 85 नए क्षय मरीज एवं पुराने मरीज को पोषण किट का वितरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि सी.एम.ओ. डॉ. लक्ष्मी सिंह जी एवं विशिष्ट अतिथि जमुना शंकर पाण्डेय प्रकाश ने सरस्वती प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर किया।सरस्वती वन्दना एवं स्वागत गीत अंजू मिश्रा द्वारा प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि ने क्षय रोगियों को नियमित रूप से दवा एवं सही खान पान लेने के लिए सलाह दी। विशिष्ट अतिथि जमुनाशंकर पाण्डेय ने संस्था के प्रबन्धक डॉ. अंजू सिंह के कार्यों की सराहना करते हुए कहा की आप पुरे जिले को गौरवान्वित कर रही है।
संस्था प्रमुख डॉ. अंजू सिंह ने उपस्थित अतिथियों को एवं क्षय रोगियों को होली की एवं अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के लिए अग्रिम बधाई/शुभकामनाएं देते हुए कहा की क्षय मुक्त समाज के लिए सरकार के साथ-साथ हम सभी को पूर्ण निष्ठा के साथ जुटना होगा।संस्था प्रमुख ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के लिए भी डॉ.लक्ष्मी सिंह को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। संस्था की सांस्कृतिक कार्यक्रम टीम शम्भूलाल, वीरेंद्र कुमार, सुनील कुमार के द्वारा टी.बी. जागरूकता एवं होली के गीत प्रस्तुत किये गये।संचालन अजय तिवारी जी ने किया।इस अवसर पर अति०प्रा०स्वस्थ्य सिंगरामऊ के डॉ. अभिषेक वर्मा, एल.टी. सी.एल. निगम, आशुतोष सिंह, लालमणि मिश्र, सत्यजीत मौर्य, प्रीती बरनवाल, नीतू, सुजीता, अंकिता मिश्रा, सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

अस्वीकरण : इस वेबसाइट पर दी की गई ख़बर,फोटो तथा वीडियो जैसा हमारे सवांददाता ने दिया है उसे प्रकाशित किया गया है । यदि किसी ख़बर,फोटो, वीडियो पर सुझाव, शिकायत या आपत्ति हो तो हमें  thenewswalaportal@gmail.com पर मेल करें, किसी भी ख़बर,फोटो, वीडियो के लिए The Newswala जिम्मेदार नहीं होगा ।


यह भी देखें  समय सीमा के अंदर पूरा कराया जाय कार्य : दिनेश सिंह

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!