देवी गीतों से वातावरण हुआ भक्तिमय, जमकर थिरके भक्तगण

अभिजीत श्रीवास्तव

जौनपुर: आधुनिक पहचान एवं आस्था का केंद्र माँ शारदा शक्तिपीठ मैहर वाली मंदिर का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव एवं स्थापना दिवस मनाया गया। इस महोत्सव पर मन्दिर को दुल्हन की तरह सजाया गया। प्रथम दिवस पट खुलते ही माता का श्रृंगार एवं मंत्रोच्चारण द्वारा आरती हुई। मंदिर में पहले दिन राम दरबार में कलश स्थापना एवं पूजन के लिये रविकान्त जायसवाल पत्नी दीपमाला जायसवाल ने संकल्प कर अखण्ड रामायण पाठ आरंभ करवाया। सुबह 9 बजे से अखण्ड रामायण पाठ को पढ़ते हुए वार्षिकोत्सव के दूसरे दिन 12 बजे समापन पर भण्डारा का आयोजन श्री शारदा निकेतन धर्मशाला में हुआ जहां भंडारे के साथ मधुर अध्यात्मिक भजन संध्या का आयोजन हुआ। भजन संध्या के लिए बाहर के आए कलाकारों द्वारा प्रसूति हुई। प्रयागराज से आए देवी गीत गायक गुरमीत सिंह के गीतों पर लोग झूमने लगे। वाराणसी से आयीं स्नेहा अवस्थी के गीतों पर लोग मंत्र—मुग्ध हो गये। जस्ट डांस के कृष्ण मुरारी ग्रुप द्वारा एक से बढ़कर एक झांकी प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर सत्य प्रकाश एडवोकेट मुंबई हाईकोर्ट, भाजपा नेता ओम प्रकाश सिंह, पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह, श्याम मोहन अग्रवाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश टण्डन, शशांक सिंह, उर्वशी सिंह, भगवा वाहिनी की प्रदेश अध्यक्ष अंजना सिंह, रमेश सिंह, मनमोहन सिंह, विकांत जायसवाल, आशुतोष जायसवाल, संदीप जायसवाल, सुशील जायसवाल, रोहित जायसवाल, सूरज सोनी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। इस मौके पर आये लोगों का स्वागत नितिन जायसवाल, आशुतोष जायसवाल व कवि जायसवाल ने संयुक्त रूप से किया। अन्त में रविकान्त जायसवाल ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

यह भी देखें  डीआरएम ने किया भटनी स्टेशन का निरीक्षण, कहा मार्च तक पूर्ण हो जाएंगी यात्री सुविधाएं

अस्वीकरण : इस वेबसाइट पर दी की गई ख़बर,फोटो तथा वीडियो जैसा हमारे सवांददाता ने दिया है उसे प्रकाशित किया गया है । यदि किसी ख़बर,फोटो, वीडियो पर सुझाव, शिकायत या आपत्ति हो तो हमें  thenewswalaportal@gmail.com पर मेल करें, किसी भी ख़बर,फोटो, वीडियो के लिए The Newswala जिम्मेदार नहीं होगा ।


About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!