होमगार्ड के भरोसे बलिया जिला अस्पताल का डायग्नोसिस सेंटर

  • एक्स-रे कक्ष में होमगार्ड कर रहे टेक्नीशियन का काम

जिला चिकित्सालय के डायग्नोस्टिक सेंटर का दो वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वायरल वीडियो में एक होमगार्ड महिला व पुरुष रोगी महिला का एक्स-रे डिजिटल एक्स-रे मशीन से करते नजर आ रहे हैं। जिला प्रशासन ने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं। इस मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की कार्य प्रणाली सवालों के घेरे में है। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि जिला चिकित्सालय के डायग्नोस्टिक सेंटर के वायरल वीडियो के मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं।



दरअसल बलिया का जिला अस्पताल शासन प्रशासन और विपक्ष के लिए महज एक निरीक्षण का केंद्र है। योगी सरकार का पहला कार्यकाल हो या दूसरा कार्यकाल जिले में आने वाले मंत्री हो, कैबिनेट मंत्री हो, सांसद हो, विधायक हो, प्रभारी मंत्री हो या प्रशासन का कोई भी उच्च अधिकारी हो, एक बार निरीक्षण जरूर करता है। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी जिला अस्पताल का निरीक्षण किया था लेकिन न तो बलिया का स्वास्थ्य विभाग सुधरा और न ही जिला अस्पताल की व्यवस्थाएं। लेकिन यही बात मीडिया को दिखाना स्वास्थ्य विभाग को नागवार गुजरता है। जिसका जीता जागता उदाहरण है होमगार्ड के भरोसे डायग्नोसिस सेंटर का संचालन, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जानकर वायरल हो रहा है।

अस्वीकरण : इस वेबसाइट पर दी की गई ख़बर,फोटो तथा वीडियो जैसा हमारे सवांददाता ने दिया है उसे प्रकाशित किया गया है । यदि किसी ख़बर,फोटो, वीडियो पर सुझाव, शिकायत या आपत्ति हो तो हमें  thenewswalaportal@gmail.com पर मेल करें, किसी भी ख़बर,फोटो, वीडियो के लिए The Newswala जिम्मेदार नहीं होगा ।


About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!