डीआरएम ने किया भटनी स्टेशन का निरीक्षण, कहा मार्च तक पूर्ण हो जाएंगी यात्री सुविधाएं

भटनी | मंडल रेल प्रबन्धक, पूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी,श्री रामाश्रय पाण्डेय ने अपने दो दिवसीय निरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को निरीक्षण स्पेशल ट्रेन से भटनी-सलेमपुर -बरहजबाजार रेल खण्ड का संरक्षा निरीक्षण किया। इस संरक्षा निरीक्षण क्रम में मंडल रेल प्रबंधक श्री रामाश्रय पाण्डेय ने आज सुबह भटनी रेलवे स्टेशन का गहन निरीक्षण कर स्टेशन पर संरक्षित परिचालनिक प्रणाली, स्टेशन भवन,प्लेटफार्म,पैदल उपरिगामी पुल, सर्कुलेटिंग एरिया, यात्री सुख सुविधाएं,स्टेशन सेक्शन के समपार फाटक तथा स्टेशन पर गाड़ियों के संरक्षित परिचालन को सुनिश्चित करने हेतु स्टेशन पैनल, रिले रूम, ब्लाक यंत्र,संरक्षा उपकरण, स्टेशन वर्किंग नियमावली ,अनुरक्षण रजिस्टर, फेल्योर रजिस्टर,बॉथिंग ट्रैक,इंजीनियरिंग जॉइंट्स,फेसिंग/ट्रेलिंग पॉइंट एण्ड क्रासिंग का संरक्षा निरीक्षण किया।
इस दौरान उनके साथ अपर मंडल रेल प्रबंधक (सा.प्रशा.)श्री राहुल श्रीवास्तव,वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री संजीव शर्मा,वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) श्री राकेश रंजन, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी श्री आसुतोष शुक्ला, वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर श्री त्रयम्बक तिवारी, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर/टीआरडी श्री पंकज केशरवानी, मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री बलेन्द्र पाल समेत वरिष्ठ पर्यवेक्षक उपस्थित थे।
ज्ञातव्य हो कि मंडल रेल प्रबंधक अपने निरीक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन भी संरक्षित परिचालन की सुनिश्चितता एवं कर्मचारियों को संरक्षा के प्रति सचेत करने के उद्देश्य से बुधवार को भटनी – सलेमपुर-बरहज बाजार-इंदारा- फेफना-जौनपुर- औड़िहार रेल खण्डों का संरक्षा निरीक्षण कर रहे हैं ।

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!