जौनपुर : कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार

  • 10 लीटर कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
अभिजीत श्रीवास्तव

जौनपुर:पुलिस अधीक्षक डा0 अजय पाल शर्मा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेन्द्र कुमार सिंह के कुशल मार्गदर्शन में तथा क्षेत्राधिकारी मडियाहूँ अशोक कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे शनिवार को थाना स्थानीय की पुलिस टीम व आबकारी टीम द्वारा दिलावरपुर क्रासिंग के पास संदिग्ध चेकिंग की जा रही थी,तभी मुखबिर खास की सूचना पर शिवपुर बाईपास से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया जिसने अपना नाम अच्छेलाल पुत्र पंचम राम निवासी ग्राम नयेपुर बेलवां थाना मड़ियाहूँ जनपद जौनपुर बताया।जामा तलाशी ली गयी तो उसके पास से एक जरिकेन में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुआ। जिसके संबंध में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।  गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ.नि. लल्लन प्रसाद,हे0का0 इमरोज खान, हे0का0 जितेन्द्र देव पाण्डेय,आबकारी निरीक्षक बसन्त प्रसाद,का0 मो0 कासिम, का0 यशवन्त कुमार रहे।

अस्वीकरण : इस वेबसाइट पर दी की गई ख़बर,फोटो तथा वीडियो जैसा हमारे सवांददाता ने दिया है उसे प्रकाशित किया गया है । यदि किसी ख़बर,फोटो, वीडियो पर सुझाव, शिकायत या आपत्ति हो तो हमें  thenewswalaportal@gmail.com पर मेल करें, किसी भी ख़बर,फोटो, वीडियो के लिए The Newswala जिम्मेदार नहीं होगा ।


About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!