पेट्रोलपंप कर्मी की हत्या कर शव फेंका

  • पोस्टमार्टम के बाद दरवाजे पर शव रख ग्रामीणों का प्रदर्शन

पाण्डेय एन डी देहाती की रिपोर्ट 

लार। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम बरडीहा दलपत व ग्राम पिपराडीह के बीच घुरहूबीर बाबा के पास दक्षिण दिशा में परती पड़े स्थान पर शनिवार की सुबह एक लाश मिली। शव की पहचान राहुल प्रसाद (उम्र लगभग 25 वर्ष जाति हरिजन) पुत्र स्व0 राजबंशी प्रसाद निवासी भुड़सुरी थाना लार जनपद देवरिया के रुप में हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक राहुल प्रसाद थाना लार से 500 मीटर पहले सलेमपुर मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंम्प पर काम करता था। राहुल के चेहरे पर चोट के कई निशान है, तथा नाक से खून भी बहा है। संभावना व्यक्त की जा रही है कि किसी वजनदार चीज से उसके चेहरे पर वार किया गया और अत्यधिक रक्तस्राव होने की वजह से उसकी मौत हो गई। नाक से निकल रहे खून देखने से प्रतीत होता है कि घटना भोर में ही हुई है।

पोस्टमार्टम के बाद ढाई घंटे दरवाजे पर शव रखकर होता रहा प्रदर्शन

पोस्टमार्टम के बाद जब मृतक का शव लगभग साढ़े छ बजे गांव में पहुंचा तो पुलिस सतर्क हो गई। भीम आर्मी के नेता राहुल गौतम अपने साथियों सहित मृतक के दरवाजे पर पहुंच गए। उनसे पुलिस की नोंकझोंक भी हुई। पुलिस चाहती थी कि शव अंत्येष्टि के लिए भागलपुर ले जाया जाय और पुलिस को तहरीर दिया जाय जिससे केस दर्ज हो सके। परिजन इस बात के लिए अड़े रहे कि पहले हमे एफ आई आर की कॉपी मिलेगी तब ही हम शव को अंत्येष्टि के लिए ले जायेगे। पुलिस बैकफुट पर आ गई और राजी हो गई। उसके बाद मृतक राहुल की मां फ़ुलेसरी देवी ने पेट्रोल पंप के मैनेजर व कुछ अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस तहरीर लेकर थाने चली गई। रात नौ बजे तक ग्रामीण दरवाजे पर ही शव रखकर एफआईआर के नकल की इंतजार करते रहे। खबर लिखे जाने तक गांव में पुलिस और पब्लिक दोनों जमे रहे।

यह भी देखें  सम्मानित हुए डॉक्टर-मास्टर-थानेदार,गर्व से इतराया लार:एन डी देहाती

d5973235-b139-4212-a085-876fee03ae30

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!