मुंडियारामसर में 8 मार्च को मेगा रोजगार मेला, 40 से अधिक कंपनियां देंगी रोजगार के अवसर

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 8 मार्च को जयपुर के मुंडियारामसर में उप क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय द्वारा मेगा रोजगार मेले का आयोजन होगा। एक दिवसीय रोजगार सहायता शिविर का उद्घाटन उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ करेंगे।

रोजगार कार्यालय की उपनिदेशक नवरेखा ने बताया कि मेले में विनिर्माण, लॉजिस्टिक्स, होटल, बैंकिंग, मेडिकल, आईटी, फार्मा, सिक्योरिटी, कॉल सेंटर और बीमा सहित 40 से अधिक निजी कंपनियां भाग लेंगी और योग्य युवाओं का प्राथमिक चयन करेंगी। विभिन्न सरकारी विभाग भी अपनी योजनाओं की जानकारी देंगे।

युवाओं और नियोक्ताओं के लिए क्यूआर कोड जारी किया गया है, जिससे वे आसानी से पंजीकरण कर सकते हैं।

बजट घोषणा 2025 के तहत सरकार रोजगार मेलों, कैंपस इंटरव्यू और नए निवेश के जरिए अगले वर्ष तक 1.5 लाख युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार देने का लक्ष्य लेकर चल रही है।

कर्नल राठौड़ ने कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। निजी क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं, इसलिए युवा इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाएं।

10वीं पास से लेकर डिप्लोमा, आईटीआई, नर्सिंग और पॉलिटेक्निक जैसी योग्यताओं वाले युवा अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्रों के साथ मेले में भाग लें और रोजगार प्राप्त करें।

About Author

Leave a Reply

You may have missed

error: Content is protected !!