होलिका दहन स्थल का विवाद खत्म

जफराबाद: क्षेत्र के हिसामपुर गाँव में बुधवार को होलिका दहन के स्थल का विवाद को थानाध्यक्ष ने खत्म करवा दिया।गाँव के लोगों की मौजूदगी में पुलिस की पहल की लोगों ने सराहना किया। उक्त गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दिया कि मेरे खेत के लगाए गए खम्भे को गांव के कुछ लोगों ने हटा कर वहां होलिका लगाकर दहन करने की योजना बना रहे है।मामला संवेदनशील होने के कारण थानाध्यक्ष तत्काल मौके पर पहुंच गए।वहां पर खम्भा नही उखाड़ा गया था।आरोप लगाने वाले व्यक्ति ने कहा कि मेरे खेत मे होलिक दहन किया जाता है।इस पर गांव के लोगो ने बताया कि आज तक कोई विवाद नही था।आरोप गलत है।यह जानकारी होने पर थानाध्यक्ष श्री द्विवेदी ने लेखपाल को बुलवाकर मामले को सुलझा दिया।सभी पक्षों में सहमति हो गयी।लोगों ने पुलिस की सराहना किया।
अस्वीकरण : इस वेबसाइट पर दी की गई ख़बर,फोटो तथा वीडियो जैसा हमारे सवांददाता ने दिया है उसे प्रकाशित किया गया है । यदि किसी ख़बर,फोटो, वीडियो पर सुझाव, शिकायत या आपत्ति हो तो हमें thenewswalaportal@gmail.com पर मेल करें, किसी भी ख़बर के लिए The Newswala जिम्मेदार नहीं होगा ।