पांच हत्यारोपियों पर लगा गैंगस्टर

अभिजीत श्रीवास्तव

जौनपुर:बदलापुर पुलिस 5 शातिर हत्यारोपियों के विरुद्ध गैगस्टर एक्ट के तहत की गयी कार्यवाही है। पुलिस के सख्त रवैये के चलते अपराधियों में हड़कम्प मच गया है। एसपी डा. अजय पाल पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपराधियों की गैंग चार्ट जिलाधिकारी जौनपुर के अनुमोदनोपरांत प्र0नि0 बदलापुर संतोष कुमार पाण्डेय द्वारा गैंग लीडर पुष्पेन्द्र दूबे उर्फ बन्टी दूबे पुत्र सुनील दूबे उर्फ कल्लू दूबे नि0 ग्राम पट्टीदयाल थाना बदलापुर जनपद जौनपुर व उसके गैग सदस्यों गोलू शुक्ला उर्फ शशिकेश शुक्ला पुत्र अजय, प्रकाश शुक्ला उर्फ नन्हे शुक्ला नि0 ग्राम मछलीगाँव थाना बदलापुर जनपद जौनपुर,उदित शर्मा पुत्र अवधेश शर्मा नि0 ग्राम पट्टीदयाल थाना बदलापुर जनपद जौनपुर,विकास शर्मा पुत्र दिनेशचन्द्र शर्मा नि0 ग्राम पट्टीदयाल थाना बदलापुर जनपद जौनपुर,काजू दूबे उर्फ नरेन्द्र दूबे पुत्र सुनील दूबे उर्फ कल्लू दूबे नि0 ग्राम पट्टीदयाल थाना बदलापुर जनपद जौनपुर के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 51/23 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोह बंद समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम के तहत पंजीकृत कराया गया।


अस्वीकरण : इस वेबसाइट पर दी की गई ख़बर,फोटो तथा वीडियो जैसा हमारे सवांददाता ने दिया है उसे प्रकाशित किया गया है । यदि किसी ख़बर,फोटो, वीडियो पर सुझाव, शिकायत या आपत्ति हो तो हमें  thenewswalaportal@gmail.com पर मेल करें, किसी भी ख़बर के लिए The Newswala जिम्मेदार नहीं होगा ।

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!