भगवान शिव की निकाली गई भव्य शोभायात्रा

अभिजीत श्रीवास्तव

जौनपुर:विकास खंड मछलीशहर के गाँव बामी में मंगलवार को भगवान शिव की भव्य शोभायात्रा निकाली गई।गाँव में स्थित बामेश्वर महादेव मंदिर में सुबह पूजन अर्चन करने के पश्चात मंदिर परिसर से आरम्भ होकर शोभा यात्रा मुख्य सड़क से होते हुए गाँव की विभिन्न बस्तियों में भ्रमण किया।भगवान शिव की शोभा यात्रा में शिव भक्त भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। आपको बताते चलें कि बामेश्वर महादेव मंदिर पर 23 फरवरी से ही राम जानकी मठ तिलौरा के मठाधीश रवीन्द्र जी महाराज द्वारा मौन तपो अनुष्ठान जारी है। बुधवार को रुद्राभिषेक के पश्चात् हवन का कार्यक्रम होगा और शाम को विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया है जिसमें बामी सहित पास पड़ोस के गांवों के शिव भक्तों को आमंत्रित किया गया है।


About Author

यह भी देखें  हरियाणा शराब तस्करों ने लार छोड़ पकड़ी खामपार, बनकटा, भाटपार की राह

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!