कलेक्ट्रेट सभागार में स्थानान्तरित जिलाधिकारी मनीष वर्मा को अधिकारियों ने दी विदाई

अभिजीत श्रीवास्तव

जौनपुर: जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा का स्थानांतरण जिलाधिकारी नोएडा होने के उपरांत कलेक्ट्रेट सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन के तत्वावधान में अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा प्रतीक चिन्ह, पुष्पगुच्छ, शॉल आदि भेंट कर विदाई दी गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि शासकीय सेवा में स्थानान्तरण एक नैतिक प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि जिस जनपद में रहने लगते है वहाँ से एक जुड़ाव हो जाता है और यहां के लोग, यहां के अधिकारीगण, सभी लोग अच्छे हैं।



जिलाधिकारी ने कहा कि कोविड के समय के सभी लोग मिलकर, एकजुट होकर, टीम भावना से काम किया है। मेडिकल कॉलेज में भी मिलकर कार्य किये जिसका परिणाम है कि आज वहां क्लासेज चलने लगी हैं। गांव में खेलकूद का मैदान में विकास विभाग का टीम लगकर कार्य किये और आज जनपद जौनपुर में सबसे ज्यादा खेल का मैदान संभव हो सका इसमें पूरी टीम का कार्य सराहनीय रहा जो बधाई के पात्र हैं। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी से अपेक्षा की कि जो भी बचे हुए खेल के मैदान हैं उनको भी इसी तरह आगे पूरा कराया जाएगा। जल जीवन मिशन को मूर्ति रूप दे दिया गया है और हर गांव का डीपीआर स्वीकृत हो चुका है इसके लिए भी टीम को बधाई देते हुए कहां की जनपद जौनपुर में आप लोगों का जो स्नेह मिला है वह हमेशा याद रहेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकारी को जिस जगह तैनाती मिले उसे पूरी लगन और निष्ठा के साथ कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनपद में नवागत जिलाधिकारी श्री अनुज झा जी 2009 बैच के आईएएस (यू0पी0 कैडर) हैं उनके नेतृत्व में आप सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को और भी अनुभव मिलेगा और नये कार्य सीखने का अनुभव प्राप्त होगा। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त मीडिया बन्धुओं को उनके कार्यावधि में शासन प्रशासन का सहयोग करने के लिए हदृय से आभार व्यक्त किया। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयबर चौहान, अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व गणेश प्रसाद, पी०डी० जयकेश त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी बी0बी0 सिंह ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी आर०डी० यादव, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा0 गोरखनाथ पटेल, जिला उद्यान अधिकारी ममता सिंह यादव, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी दिव्या शुक्ला, जिला सेवायोजन अधिकारी राजीव सिंह, कलेक्ट्रेट कर्मचारी एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।


About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!