डीएम का हुआ तबादला, नए जिलाधिकारी बने अनुज कुमार झा

अभिजीत श्रीवास्तव

जौनपुर: डीएम मनीष कुमार वर्मा का आज देर शाम तबादला हो गया वे अब गौतमबुद्ध नगर (नोएडा ) का डीएम बनाये गए है , जिले के नए जिलाधिकारी अनुज कुमार झा बनाये गए है। नए डीएम अनुज झा की गिनती प्रदेश के तेज तर्रार अधिकारियों में गिने जाते हैं। वे अयोध्या के डीएम रह चुके हैं। 9 नवंबर 2019 को सुप्रीम कोर्ट ने अपने ऐतिहासिक निर्णय के जरिए आईएएस अनुज कुमार ने राममंदिर निर्माण का रास्ता साफ कर दशकों पुराने विवाद का पटाक्षेप कर दिया था। निर्णय आने से पहले अयोध्या का माहौल काफी तनावपूर्ण था। यहां रह रहे लोग किसी अनहोनी की आशंका से डरे हुए थे लेकिन जब फैसला आया तो स्थिति सामान्य थी। कहीं से किसी तरह की अप्रिय घटना की खबर नहीं आई। इसका क्रेडिट जाता है अयोध्या के तत्कालीन जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की। इस घटना ने झा की छवि एक कुशल प्रशासक के तौर पर स्थापित कर दी। यूपी कैडर के आईएएस अधिकारी अनुज कुमार की क्षमताओं पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पहले से ही भरोसा था। यही कारण था कि अदालत का महत्वपूर्ण फैसला आने से कुछ माह पहले ही उन्हें अयोध्या जैसे संवेदनशील जिले का कलेक्टर बनाकर भेजा। अनुज कुमार यूपी सीएम के भरोसे पर खरे भी उतरे।


About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!