यूपी बोर्ड एग्जाम में दूसरे की जगह परीक्षा दे रहा ‘मुन्ना भाई’ गिरफ्तार
यूपी बोर्ड की दसवीं और 12वीं की परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं| इस बार परीक्षा में सरकार ने नकल रोकने के कई पुख्ता इंतजाम किए हैं, इतने इंतजामों के बावजूद उत्तर प्रदेश के देवरिया में अपनी बुआ के लड़के की जगह पर हाईस्कूल बोर्ड की परीक्षा दे रहा मुन्ना भाई पकड़ा गया है| जिला विद्यालय निरीक्षक के हस्तक्षेप के बाद थाना भटनी में तहरीर दी गई जिसके बाद पुलिस ने आरोपी सतीश कुमार पर केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है| भटनी के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरमीडिएट कॉलेज भरे चौराहा में मंगलवार सुबह हाईस्कूल के गणित की विषय की परीक्षा चल रही थी जब कक्ष निरीक्षक ने फोटो मिलाना शुरू कर दिया तो परीक्षार्थी दुर्गेश प्रसाद की जगह पर दूसरा लड़का परीक्षा देता हुआ पकड़ा गया तो सूचना पर केंद्र व्यवस्थापक स्टैटिक मजिस्ट्रेट ने जांच के आरोपी ने अपना नाम सतीश कुमार निवासी सठियांव थाना खुखुंदू बताया | केंद्र व्यवस्थापक ने अभी पुलिस को बुला ही रही हैं तभी चकमा देकर आरोपी फरार हो गया केन्द्र व्यवस्थापक के कहने पर पुलिस ने बुधवार को सतीश कुमार और दुर्गेश प्रसाद पर केस दर्ज कर लिया है| दोनों आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है एसओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि बुआ के लड़के की जगह पर परीक्षा देते युवक को पकड़ा गया था, केस दर्ज़ कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है|