कांग्रेस नेता पवन खेड़ा दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार

  • मोदी के पिता पर टिप्पणी मामले में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया
  • दिल्ली कोर्ट में पेश करने के बाद ट्रांजिट रिमांड पर असम लेकर जाया जाएगा

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को असम पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया. अब उन्हें दिल्ली की एक अदालत में पेश किया जाएगा, जहां से कांग्रेस प्रवक्ता को ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाया जाएगा. सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता पर टिप्पणी के मामले में पवन खेड़ा पर असम के 15 जिलों में 15 मुकदमे दर्ज हैं.

बता दें कि पवन खेड़ा ने 17 फरवरी को एक प्रेस कांफ्रेस के दौरान पीएम मोदी के पिता पर विवादित टिप्पणी कर दी थी. उन्होंने कहा था कि हिंडनबर्ग-अडानी मामले पर जेपीसी गठन करने में नरेंद्र गौतमदास मोदी को समस्या क्या है. बाद में पवने खेड़ा ने कहा क्षमा करें…नरेंद्र दामोदरदास मोदी. बाद में पवन खेड़ा ने कहा था कि वह भ्रमित हो गए थे. क्षमा मांगने के दौरान उन्होंने कहा कि नाम दामोदरदास है लेकिन कर्म गौतमदास के हैं. इस बयान के बाद पवन खेड़ा के खिलाफ बीजेपी नेताओं ने यूपी के वाराणसी और लखनऊ और असम में मामला दर्ज करवाया था.


About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!