पचीस हज़ार का ईनामिया पशुतस्कर का पुलिस से हुई भिड़ंत, जवाबी गोली से घायल

ईनामिया पशुतस्कर का पुलिस से हुई भिड़ंत, बदमाश को लगी गोली

  • देर रात्रि हुई ऑपरेशन से दो जिले की सीमा पर मचा हड़कंप
  • घायल बदमाश जिला अस्पताल रेफर
अभिजीत श्रीवास्तव

शाहगंज/खेतासराय(जौनपुर) | दो जिले की सीमा पर सोमवार की देर रात्रि शाहगंज और खेतासराय की संयुक्त पुलिस ऑपरेशन में आतंक का पर्याय पचीस हज़ार इनामिया पशुतस्कर पुलिस की जवाबी गोली से घायल हो गया । आमने सामने हुई मुठभेड़ में बदमाश की गोली प्रभारी निरीक्षक के बुलेट प्रूफ जैकेट को भेद नही सकी । पुलिस ने बदमाश को गिरफ़्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है । उसके पास से पुलिस तमंचा और मोटर साइकिल बरामद किया है । सुबह होते ही पुलिस के ऑपरेशन से हड़कम्प मच गया ।  नवागत पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा के नए तेवर से शाहगंज सर्किल पुलिस ऑपरेशन लंगड़ा को आगे बढ़ा रही है । एएसपी सिटी डॉ संजय कुमार ने बताया कि सोमवार की रात्रि करीब ढाई बजे शाहगंज कोतवाली पुलिस बॉर्डर पर अरंद नहर पर पेट्रोलिंग कर रही थी । तभी मुखबिर से सूचना मिली खेतासराय की तरफ़ से गौ-तस्कर अरंद होते हुए अरनौला आजमगढ़ की तरफ़ कूच करने वाले है । सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई । थोड़ी देर में खेतासराय पुलिस भी मय फ़ोर्स आ गई । पुलिस चेकिंग कर ही रही थी कि एक संदिग्ध आता दिखाई दिया।पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। हालाकि बदमाश की गोली प्रभारी निरीक्षक सदानंद रॉय की बुलेट प्रूफ जैकेट को भेद नही सकी। जवाबी कार्रवाई में दाहिने पैर में गोली लगने से ज़मीन पर गिर गया। बदमाश अंतर्जनपदीय पशुतस्कर अब्दुल सलाम 25 हज़ार इनामिया अपराधी है। वह खेतासराय थाना क्षेत्र के रानीमऊ गांव का निवासी है। घायल बदमाश को सीएचसी में भर्ती कराया गया जहाँ डक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया । उसके पास से एक अदद मोटरसाइकिल और खोखा बरामद किया है । संयुक्त ऑपरेशन में एसएचओ शाहगंज सदानन्द रॉय, एसओ यजुर्वेन्द्र सिंह समेत दोनों थाने के पुलिस टीम मौजूद रहे।


ईनामिया बदमाश पर दर्ज है 21 मुकदमे

यह भी देखें  प्रभाकर चौधरी के बाद डॉ श्रीपति मिश्र की बड़ी कार्रवाई फिर भी वसूली जारी

खेतासराय(जौनपुर)स्थानीय थाना क्षेत्र का रानीमऊ गांव निवासी अब्दुल सलाम ने रोजी रोटी के गरज से लकड़ी का काम शुरू किया । 2011 में पहला मुकदमा वन संरक्षण में प्राथमिकी दर्ज हुई । लेकिन अधिक मुनाफा कमाने के चक्कर में पशुतस्करी में हाथ बढ़ाया तो फ़िर कदम पीछे नही किया । पशुतस्करी का दायरा बढ़ा तो पूरे पुर्वांचल में कुख्यात गोतस्कर हो गया । पुलिस ने शिकंजा कसा तो जनपद समेत आजमगढ़, सुल्तानपुर में 21 मुकदमे दर्ज हुए । उस पर हत्या का प्रयास, गैंगेस्टर, अवैध असलहे समेत अन्य संगीन मामले में अभियोग दर्ज हुए ।


About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!