प्रभाकर चौधरी के बाद डॉ श्रीपति मिश्र की बड़ी कार्रवाई फिर भी वसूली जारी
देवरिया। वर्ष 2016 में तत्कालीन एसपी प्रभाकर चौधरी ने मेहरौना चौकी को संस्पेंड किये थे। कारण था वसूली। प्रभाकर खुद एक ट्रक में बैठकर आये और रंगे हाथ वसूली पकड़े। उससे भी बड़ी कार्रवाई मौजूदा कप्तान डॉ श्रीपति मिश्र ने की। उन्होंने सीओ सलेमपुर वरुण मिश्र को ट्रक पर भेजकर वसूली की न सिर्फ पोल खोलवा दी बल्कि तीन वर्दीधारियों पर केस भी करा दिया। लार थाना के मेहरौना बार्डर पर नई टीम पोस्ट हुई। लोंगों को लगा कि कार्रवाई के डर से ये लोग वसूली नहीं करेंगे, लेकिन यह टीम तो वसूली में सबसे आगे निकल गयी।प्रभाकर चौधरी ने तत्कालीन चौकी इंचार्ज संतोष सिंह यादव को सस्पेंड किया था। तत्कालीन एसओ लार विकास यादव, सिपाही दिलशाद अहमद, राम सिंह यादव, मृत्युंजय तिवारी, श्यामसेर यादव, श्रीनारायन यादव, संजय सिंह, राजेश सोनकर, कमलेश कन्नौजिया, अरविंद शर्मा और रियाज खान लाईन हाजिर किये गए थे। तत्कालीन एसपी प्रभाकर चौधरी स्वतः ट्रक में बैठकर मेहरौना पहुंचे थे और सिपाहियों को वसूली करते रंगे हाथ पकड़े थे।
अबकी बार की कार्रवाई में एसपी के निर्देश पर सीओ वरुण मिश्र ट्रक में बैठकर गए और वसूली कर रहे लोगों को रंगे हाथ पकड़ा। अबकी बार न केवल पूरी चौकी सस्पेंड की गयी बल्कि तीन वर्दीधारियों सहित चार पर केस भी दर्ज हुआ। आम लोगों में इस बात की चर्चा है कि प्रभाकर चौधरी से भी बड़ी कार्रवाई इस बार हुयी।