चोरी के आरोप मे नाबालिग सहित तीन गिरफ्तार

अंजली श्रीवास्तव,मीरजापुर | कोतवाली देहात की पुलिस द्वारा चोरी के समान व नगदी बरामद,कर नाबालिग सहित तीन चोर को गिरफ्तार किया पुलिस के अनुसार कोतवाली देहात पर दो दिन पूर्व 18 फरवरी को वादी रमेशचन्द्र पाण्डेय पुत्र स्व0 पुरूषोतम पाण्डेय निवासी धुंधी कटरा कोतवाली शहर द्वारा भांजी की शादी में अपनी पत्नी का पर्स चोरी होने के सम्बंध होने में लिखित तहरीर दी उक्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली देहात पर मु0अ0सं0-32/2023 धारा 379 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई। जिसपर पुलिस अधीक्षक ‘संतोष कुमार मिश्रा’ द्वारा उक्त चोरी की घटना का संज्ञान लेते हुए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात को अभियुक्त की गिरफ्तारी व चोरी हुए पर्स मय सामान की बरामदगी के निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में रविवार को उप निरीक्षक नरेन्द्र कुमार यादव मय पुलिस बल द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना कोतवाली देहात क्षेत्र से आरोपी.घनश्याम चौहान पुत्र स्व0 दशरथ चौहान आशीष यादव पुत्र पारस यादव निवासी भरूहना थाना कोतवाली देहात व नाबालिग बाल अपचारी को गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से मुकदमा उपरोक्त से सम्बंधित चोरी हुए पर्स जिसमें एक अंगूँठी,एक मोबाइल व 1000 रूपये को बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बंध में थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय/किशोर न्याय बोर्ड व उसके पश्चात जेल भेजा गया।


About Author

Leave a Reply

You may have missed

error: Content is protected !!