लूट की घटना के लुटेरों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़, दो शातिर लुटेरे घायल

अभिजीत श्रीवास्तव

जौनपुर | थाना नेवढिया, मछलीशहर एस0ओ0जी0 व सर्विलांस की संयुक्त टीम के साथ हुई पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर लुटेरे हुए घायल/गिरफ्तार, दोनो के पैर में लगी गोली। कब्जे से एक पिस्टल मय एक जिन्दा कारतूस ,एक खोखा कारतूस व एक तमंचा 315 बोर, एक जिन्दा कारतूस एक खोखा कारतूस, घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल व लूट के सोने चाँदी के जेवरात बरामद। पुलिस अधीक्षक डॉ0 अजयपाल शर्मा के द्वारा अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत शैलेन्द्र कुमार सिंह अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के कुशल निर्देशन व अशोक कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ के कुशल पर्वेक्षण में दिनांक-20/02/2023 समय- 01.55 बजे प्रभारी निरीक्षक नेवढिया मय हमराह शेखूपुर गेट पर अपराध निंयत्रण हेतु संदिग्ध व्यक्तियो/वाहनों की चेकिंग कर रहे थे । उसी समय प्रभारी निरीक्षक मछलीशहर प्रभारी एसओजी, प्रभारी सर्वीलान्स अपने टीम के साथ आये और अपराध व अपराधियो के रोकथाम के सम्बन्ध मे आपस मे चर्चा कर रहे थे कि मुखबिर खास से सूचना मिली कि दिनांक -16/02/2023 को नेवढियां थाना क्षेत्र के मांडल स्कूल निकट लूट की घटना कारित करने वाले मु0अ0सं0-20/23 धारा 394 भादवि का वांछित एक सुपर स्पेलेण्डर मोटर साइकिल पर 03 शातिर अपराधी काजीहद की तरफ से सहजनी की तरफ किसी घटना को अंजाम देने की नियत से आ रहे है जिनके पास अवैध हथियार भी है। इस सूचना पर पुलिस टीम सहजनी गाँव के आगे काजीहद की तरफ से आने वाले रोड के किनारे छिपकर उन अपराधियो के का इन्तजार करने लगी। थोडी देर बाद काजीहद की तरफ के रास्ते से एक मोटर साइकिल आती हुई दिखाई दी नजदीक आने पर पुलिस बल द्वारा उन लोगों को रोकने का प्रयाश किया कि मोटर साइकिल सवार तेजी से मोटर साइकिल से सुरेरी की तरफ जाने वाली रोड पर मुडते हुए पुलिस टीम पर फायर कर भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा मोटर साइकिल सवार व्यक्तियो का पीछा कर ललकारा गया कि करीब 200 मीटर जाते जाते मोटर साइकिल सवार की मोटर साइकिल डिस बैलेन्स होने के कारण गिर गये और पुलिस बल को जान से मारने की नियत से दो फायर किये। जिससे एक गोली प्रभारी निरीक्षक नेवढिया के बुलेट प्रूफ जाकेट मे दाहिने तरफ सीने पर लगा तथा एक गोली प्रभारी निरीक्षक मछलीशहर के बगल से निकल गयी पुलिस टीम द्वारा बदमाशों का पीछा किया गया। आत्मरक्षार्थ चेतावनी देते हुए पुलिस टीम द्वारा भी फायर किया गया जिससे बदमाश घायल होकर गिरे पड़े थे। घायल बदमाशो से नाम पता पूछा गया तो अपना नाम मंगेश यादव पुत्र संग्राम यादव निवासी गणेशपुर थाना बरसठी जनपद जौनपुर व दूसरे ने अपना नाम राहुल यादव पुत्र जगनरायण यादव निवासी महमदपुर थाना मडियाहूँ जनपद जौनपुर बताया। भागने वाले अभियुक्त का नाम पूछा गया तो रंजीत सरोज पुत्र अज्ञात निवासी जमालिया थाना मडियाहूँ जनपद जौनपुर बताये जिनके पास से एक पिस्टल 32 बोर, एक जिन्दा कारतूस व एक खोखा कारतूस 32 बोर , एक तमंचा 315 बोर एक जिन्दा कारतूस एक खोखा कारतूस 315 बोर, घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल, लूट के सोने चाँदी के आभूषण बरामद हुये। घायल बदमाशों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तारी बरामदगी के आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-24/23 धारा-307 भादवि व मु0अ0स0 25/23,26/23 धारा 3/25 आर्मस एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्तों उपरोक्त की गिरफ्तारी से जनपद में इस तरह के अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगेगा।

यह भी देखें  Rajasthan : लड़कियों से छेड़छाड़ करने वालों को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!