गीता आश्रम में गंदगी का अंबार, झांकते तक नहीं जिम्मेदार
- लाखों खर्च… फिर भी गंदगी का आलम क्यों
- गंदगी से भरी गलियों-नालियों के बीच जी रहे बाशिंदे
- वार्ड नं 4 को स्वच्छता अभियान का इंतजार
- गंदगी से शहर की सुंदरता पर लग रहा दाग
महेंद्र सिंह, जैसलमेर | प्रतिमाह सफाई व्यवस्था पर लाखों खर्च करने वाली नगर परिषद की शहर के वार्डों में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। शहर के कई वार्ड की नालियां गंदगी से लबालब भरी पड़ी है। हैरानी की बात यह है कि स्थानी लोगों के शिकायत के बाद भी अधिकारी न तो साफ सफाई करवा पा रहे है और न ही को संतोषजनक जवाब दे रहे हैं। कच्ची बस्तियों के हालात किसी से छुपे नही है उसी सूची में शहर के गीता आश्रम कच्ची बस्ती वार्ड नंबर 4 के हैं बुरे हाल। यहाँ का सीवरेज सिस्टम पुरी तरह से फेल होकर प्रशासन को ठेंगा दिखा रहा है। सीवरेज जाम होने से गन्दा पानी सभी के घरों के सामने से बहता हुआ नज़र आता है जोकि शहर की सुंदरता पर दाग लगा रहा है।