मूलभूत सुविधाओं के लिए आज भी संघर्ष कर रहे वाल्मीकि कॉलोनी के लोग

महेंद्र सिंह, जैसलमेर | देश-दुनिया के सैलानियों की पहली पसंद के रूप में जैसलमेर के आम बाशिंदे आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष करते नजर आते हैं। मुख्य रुप से वाल्मीकि कॉलोनी कच्ची बस्ती में गंदे पानी की निकासी नहीं होने के चलते गंदगी पसरी रहती है। कच्ची बस्तियों में नालियों व सीवरेज के अभाव में गंदे पानी की निकासी नहीं हो रही है। जिसके चलते गंदा पानी घरों के बाहर मुख्य मार्गों पर बिखरा रहता है जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जब हमारे संवाददाता ने स्थानीय लोगो से बात कि तो पता चला कि नगर परिषद व प्रशासन द्वारा कच्ची बस्तियों के विकास के लिए ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सीवरेज तो दूर कच्ची बस्तियों में नाली निर्माण कार्य के लिए प्रशासन द्वारा कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। जिसके चलते गंदा पानी घरों के बाहर व सड़कों पर बिखरा रहता है। नगर परिषद व जिम्मेदारों की मूकदर्शिता का खामियाजा कच्ची बस्तियों में निवास करने वालों को भुगतना पड़ रहा है। एक तरफ मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए चिकित्सा विभाग द्वारा कई प्रयास किए जा रहे है। वहीं दूसरी तरफ गंदगी को रोकने के लिए प्रशासन द्वारा कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। जिसके चलते बीमारियां फैलने को नकारा नहीं जा सकता है।




About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!