SMS मेडिकल कॉलेज के MBBS स्टूडेंट ने किया सुसाइड
- रात में इंस्टाग्राम अकाउंट किया था डिलीट
- हॉस्टल के कमरे में बेडशीट का फंदा लगाकर दी जान
एम के निल्को, जयपुर | SMS मेडिकल कॉलेज के MBBS थर्ड ईयर का स्टूडेंट अमन शुक्रवार देर रात हॉस्टल के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। आत्महत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं है और न ही पुलिस को कोई सुसाइड नोट मिला है। जांच में यह सामने आया कि सुसाइड से पहले युवक ने अपना इंस्टाग्राम डिलीट कर दिया था। कोठारी हॉस्टल में रहने वाला अमन जब शनिवार को रूम से बाहर नहीं निकला तो उसके दोस्तों ने फोन किये , फोन जब रिसीव नहीं हुआ तो उसके कमरे में गए, काफी देर तक गेट खटखटाने के बाद भी अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो दोस्तों काे अनहोनी का शक हुआ। उन्होंने गेट के ऊपर लगी जाली से अंदर झांककर देखा तो कमरे में अमन फंदे से लटका था। उन्होंने तुरंत SMS मेडिकल कॉलेज के अधिकारी और पुलिस को सुचना दी और पुलिस के आने के बाद दरवाजा तोड़ कर खोला गया। खबर लिखे जाने तक SMS हॉस्पिटल थाना पुलिस ने FSL टीम की मदद से मौके से सबूत जुटा लिए हैं। पलिस अधिकारी नवरतन धोलिया ने बताया कि अमन जिसकी उम्र 25 थी वह हिमाचल प्रदेश का रहने वाला था तथा मेडिकल कॉलेज के कोठारी हॉस्टल में रहता था। उसने हॉस्टल के अपने रूम में बेडशीट का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। आत्महत्या की सूचना उसके परिजनों को दे दी गई हैं ।