डांस को लेकर भिड़े दो पक्षों में चार घायल, पथराव के साथ चले लाठी-डंडे

अंजली श्रीवास्तव,मीरजापुर | अदलहाट क्षेत्र के सकरौड़ी ग्राम में मंगलवार की रात डांस कार्यक्रम के दौरान चले लाठी डण्डे में चार घायल हो गये।पुलिस ने बुधवार को दोनों पक्षों का मुकदमा दर्ज कर घायलों को मेडिकल हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चुनार भेजा। सकरौड़ी ग्राम में शंकर जी मंदिर के पास भीटा पर डांस का कार्यक्रम चल रहा था,इसी दौरान रोशन पुत्र प्रेम सिंह व दिलीप पुत्र सुनील चौहान के बीच कहासुनी होते होते लाठी डण्डा चलने लगा।जिससे एक पक्ष से प्रेम सिंह व पत्नी विन्दो देवी तथा दूसरे पक्ष से दिलीप सिंह व कपील घायल हो गये।प्रेम सिंह के तहरीर पर पुलिस ने दिलीप पुत्र सुनील,कपील पुत्र नथुनी,सागर पुत्र सियाराम तथा अलगू पुत्र धन्नू के खिलाफ तथा दिलीप के तहरीर पर रोशन पुत्र प्रेम सिंह व कपील पुत्र पारस नाथ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

About Author

यह भी देखें  लोकसभा में PM मोदी की स्पीच के बिना पास हुआ धन्यवाद प्रस्ताव: 2004 के बाद पहली बार, कांग्रेस ने कहा- राहुल बोले बिना PM को नहीं बोलने देंगे

Leave a Reply

error: Content is protected !!