योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक पुलिस हिरासत में

 देवेन्द्र पुरोहित, गोरखपुर | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी करने का मामला गोरखपुर पुलिस के सामने आया है। गोरखपुर कैंट पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया है।जिस पर आरोप है कि युवक सोशल मिडिया पर मुख्यमंत्री के बारे में काफी आपत्तिजनक बातें लिखा करता था तथा अपने आप को पत्रकार बताता था। स्थानीय अधिवक्ता ने कैंट पुलिस से इस युवक कि पुलिस से शिकायत की तब मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। देर रात करीब 11 बजे पैडलेगंज के पास से पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस पोस्ट को डिलीट करा कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर कैंट शशि भूषण राय ने बताया कि मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में आरोपी को हिरासत में लेकर जांच की जा रही हैं। आरोपी पर केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

About Author

यह भी देखें  अयोध्या से चुनाव क्यों नहीं लड़े योगी आदित्यनाथ - दयानंद पांडेय

Leave a Reply

error: Content is protected !!