पहली बार ईद पर दो चक्रों में पढ़ी गयी नमाज

  • लार थाना क्षेत्र में 20 जगहों पर हो रही नमाज 

देवरिया। जिले के लार में इस वर्ष पहली बार ईदगाह व मस्जिदों में दो चक्र में ईद की नमाज पढ़ी गयी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सख्त निर्देश था कि किसी भी हाल में सड़कों पर नमाज नहीं पढ़ी जाएगी। लार के मुस्लिम भाईयों ने इसका विकल्प निकाल लिया और ईदगाह में दो चक्र में नमाज पढ़ी गयी। इसका कारण यह था कि सभी लोग यदि गत वर्षों की तरह एक साथ नमाज पढ़ते तो सड़क पर ही नमाज पढ़ना पड़ता, क्योकि इतनी बड़ी संख्या के लिए किसी भी ईदगाह में यहाँ जगह नहीं है।
इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गुंजन द्विवेदी सहित कई अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।
लार प्रभारी निरीक्षक बरजोर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश के क्रम में मुस्लिम धर्मगुरुओं से बात की गई थी। लार में सकुशल नमाज सम्पन्न हुआ।

About Author

यह भी देखें  Lok Sabha Election-2024 : More than 850 illegal weapons seized, 1.53 lakh licensed weapons deposited

Leave a Reply

error: Content is protected !!