आज थम जाएगा उत्तराखंड समेत यूपी के दूसरे चरण का चुनाव प्रचार

अंकित मिश्रा, लखनऊ । उत्तराखण्ड में आज थम जाएगा प्रचार का शोर दिग्गज लगाएंगे जोर जिसमें पीएम मोदी, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी समेत सचिन पायलट और प्रियंका गांधी की रैली. प्रदेश की पांचवी विधानसभा के गठन के लिए 14 फरवरी जनता करेगी मतदान और मतदान से पूर्व शनिवार शाम 5 बजे थाम जाएगा चुनावी प्रचार. बात करे उत्तर प्रदेश की तो दूसरे चरण के 9 जिले बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, बदायूं, सहारनपुर और सम्भल की 55 विधानसभा सीटों पर चुनाव प्रचार शनिवार शाम 6 बजे थम जाएगा. चुनाव के लिए दिग्गज नेता करेंगे धुंआधार रैली जिसमें सत्तारूढ़ भाजपा समेत समाजवादी पार्टी, कॉंग्रेस, बसपा दूसरे चरण के चुनाव वाले जिलों और विधानसभाओं में जनसंपर्क एवं वर्चुअल रैली कर मतदाताओं को अपने उम्मीदवारों के पक्ष में मत करने के लिए करेंगे प्रेरित.55 विधानसभा सीटों में 7 सीट सुरक्षित है.

About Author

यह भी देखें  किसान संगोष्ठी में किसानों को बताए खेती के नुस्खे

Leave a Reply

error: Content is protected !!