खंड प्रेरक अपने दायित्वों का करें निर्वाहन- डीपीआरओ
राजेश पाण्डेय, गोरखपुर |जिला पंचायत राज अधिकारी हिमांशु शेखर ठाकुर अपने कार्यालय में खंड प्रेरकों के साथ बैठक आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि स्वच्छता खंड प्रेरकों की समीक्षा बैठक में जिला पंचायत राज अधिकारी ने शौचालयों के निर्माण व फोटो अपलोड में तेजी लाने का निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक दशा में फोटो अपलोड का कार्य पूर्ण हो जाना चाहिए। जिला पंचायत राज अधिकारी ने अपने एडीओ पंचायत से प्रत्येक ब्लाक के प्रगति की समीक्षा की। गांवों पर विशेष फोकस करते हुए कहा कि इन गांवों में शौचालय के निर्माण में और तेजी लाने की आवश्यकता है खंड प्रेरक अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए अपने अपने कार्यों को पूर्ण करें किसी भी खंड प्रेरक द्वारा किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी जिन को जितना काम दिया गया है उससे अधिक कार्य करके दिखाएं किसी भी प्रेरक द्वारा आनाकानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी उनके क्षेत्र में चल रहे निर्माण की वस्तुस्थिति जानी और कहा कि जहां निर्माण कार्य पूरे नहीं हुए हैं वहां कार्य में तेजी लाई जाए। इसी दौरान बच्चा सिंह सहित खंड प्रेरक मौजूद थे।