आईजीआरएस रैंकिंग में देवरिया को मिला प्रदेश में दसवाँ स्थान

  • जनशिकायत निस्तारण में जिलाप्रशासन द्वारा किये जा रहे प्रयास का निकला सार्थक नतीजा
  • जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दी बधाई, कहा शीर्ष 5 में आना अगला लक्ष्य

देवरिया । जनशिकायतों के निस्तारण में जिलाप्रशासन द्वारा की जा रही पहल में जनपद को बड़ी सफलता मिली है। आज जारी नवंबर माह की एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली में (आईजीआरएस) रैंकिंग में जनपद को प्रदेश में दसवाँ स्थान मिला है।
आईजीआरएस रैंकिंग का निर्धारण जनशिकायतों के निस्तारण के आधार पर होता है। इन शिकायतों में जनता दर्शन, तहसील दिवस, पीजीपोर्टल, मुख्यमंत्री कार्यालय संदर्भ सहित अन्य ऑन लाइन शिकायतों को शामिल किया जाता है।नवंबर माह में कुल 2282 सन्दर्भ निस्तारण हेतु आये जिसमें डिफाल्टर संदर्भ एक भी नही रहा। जिला प्रशासन ने विशेष रणनीति एवं निरंतर समीक्षा के माध्यम से प्रत्येक मामले के समाधान हेतु प्रयास किया। इसी का परिणाम है कि देवरिया शीर्ष दस जनपदों में स्थान बना सका। सन्दर्भो के भौतिक सत्यापन में जनपद में शत-प्रतिशत कार्रवाई हुई। रैंकिंग में जनता के फीडबैक को भी शामिल किया जाता है। इस उपलब्धि पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों और कर्मचारियों बधाई दी है। साथ ही शीर्ष 5 जनपदों में आने के लिए और परिश्रम करने के लिए प्रेरित भी किया है।

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!