यूपी में जमीन पर कब्‍जा करने वालों की अब खैर नहीं – योगी

राजेश पाण्डेय, गोरखपुर ।प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गोरखनाथ मंदिर में जनता दरबार लगाया। मंदिर के हिन्दू सेवाश्रम में सीएम योगी ने एक-एक कर 200 फरियादियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया। सीएम ने वहां मौजूद अधिकारियों से कहा कि जनता दर्शन और जनसुनवाई पोर्टल पर आने वाली समस्याओं का तत्काल निस्तरण करें।
इस बार भी जनता दर्शन में महिलाएं अधिक पहुंची। अधिकांश शिकायतें पुलिस और जमीनी विवाद से जुड़ी हुई रहीं। सीएम योगी ने आश्वस्त किया कि किसी के साथ भी अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने जमीन कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्ती से पेश आने के निर्देश दिए। जनता दर्शन में मण्डलायुक्त रवि कुमार एनजी, जिलाधिकारी विजय किरन आनंद, सीडीओ इंद्रजीत सिंह, एडीजी अखिल कुमार,एसएसपी डॉ विपिन ताड़ा, एसडीएम सदर कुलदीप मीना,नगर आयुक्त अविनास सिंह, जीडीए वीसी प्रेमरंजन सिंह, सीएम कैंप कार्यालय के प्रभारी मोतीलाल सिंह,अजय सिंह, द्वारिका तिवारी समेत अन्य मौजूद रहे। सुबह 7.30 बजे से शुरू जनता जनता दर्शन 8.15 बजे तक चला। इसके बाद लालकक्ष में आए यहां उनसे मिलने के लिए 50 की संख्या में आए लोगों से भी सीएम ने मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने एक बच्चे को गोद में उठाकर दुलार भी किया। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के संस्थापक सप्ताह समारोह में शामिल होने के लिए निकल गए।
सीएम ने मंदिर में किया पूजा- पाठ
शुक्रवार की सुबह महायोगी गुरु गोरखनाथ का दर्शन पूजन कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ एवं ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि पर माथा टेक आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर का भ्रमण कर और गोशाला में गो सेवा कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसके बाद जनता दर्शन के लिए हिन्दू सेवाश्रम पहुंचे। जनता दर्शन से निकल कर सीएम साधना भवन पहुंचे।

यह भी देखें  रंगभरी एकादशी: काशी विश्वनाथ धाम में होली का उत्सव और नया रिकॉर्ड

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!