फरार वारन्टी को चिलुआताल पुलिस ने किया गिरफ्तार

एसपी ओझा की रिपोर्ट

गोरखपुर | वर्षों से फरार चल रहे वारंटी को चिलुआताल पुलिस ने किया गिरफ्तार चिलुआताल थाना क्षेत्र के अन्तर्गत फर्टिलाइजर पुलिस चौकी अन्तर्गत मन्नू निषाद पुत्र रामहरख उम्र लगभग 50 वर्ष निवासी मानबेला टोला डोमवा अपराध संख्या 9620/06धारा 469,419,506,507 आई0 पी0 सी0 के तहत दर्ज हैं। काफी दिनों से फरार चल रहा था मुखबिर की सूचना पर सब-इंस्पेक्टर आशीष कुमार सिंह कांस्टेबल बिनोद कुमार कांस्टेबल सोनू प्रसाद ने मन्नू निषाद को मानबेला टोला डोमवा के घर से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही के लिए न्यायालय भेजा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन टांडा के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक उत्तरी मनोज कुमार अवस्थी के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी कैंपियरगंज अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में चिलुआताल थाना प्रभारी विनोद अग्निहोत्री की टीम ने उक्त फरार वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया।

About Author

यह भी देखें  राजस्थान में रियल एस्टेट और पान मसाला कंपनियों पर आयकर विभाग की बड़ी छापेमारी, 18 ठिकानों पर कार्रवाई

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!