लार में बीट पुलिस अधिकारी प्रणाली का हुआ आगाज

 

लार। आपदा में साथ दो, अपराध को मात दो। इस सँकल्प के साथ शुक्रवार को लार थाने पर बीट पुलिस अधिकारी प्रणाली का शुभारंभ हुआ। पुलिस अधीक्षक डॉ श्रीपति मिश्र के निर्देश पर कार्यवाहक थानाध्यक्ष राम गीरीश चौहान ने आरक्षियों के साथ बैठक में इस प्रणाली की महत्ता पर प्रकाश डाला। थाना क्षेत्र में बीट को नए सिरे से एक्टिवेट कर सभी को हाईटेक सुविधाओं से लैस किया जाएगा।


इसके पीछे मकसद यह है कि अब बीट सिपाहियों को बीट अधिकारी कहा जाएगा। बीट अधिकारी अपने हल्के के गावों की समस्त समस्या को जानेंगे। उसका निदान करेंगे। इस दौरान उपनिरीक्षक राम गिरीश चौहान, सुनील कुमार त्रिपाठी, विनोद यादव, हे0 का0 सुधाकर सिंह, विनोद सिंह, पावन यादव, अनूप सिंह, अश्वनी तिवारी, संदीप निगम, राजन सिंह, आकाश यादव, अरुनकान्त, पीयूष कुमार सहित सभी पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

About Author

यह भी देखें  समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत नवोदय विद्यालय क्रीड़ा मैदान पटेहरा कलाॅ में किया गया आयोजन

Leave a Reply

error: Content is protected !!