उत्तर भारतीय प्रवासी महासंघ, राजस्थान के संरक्षक बने सेवानिवृत्त डीजीपी डॉ आलोक त्रिपाठी, सेवानिवृत्त अतिरिक्त मुख्य सचिव अतुल कुमार को अध्यक्ष मनोनीत
जयपुर। उत्तर भारतीय प्रवासियों की सांस्कृतिक पहचान के संरक्षण हेतु सतत कार्यरत उत्तर भारतीय प्रवासी महासंघ राजस्थान के संयोजक अधिवक्ता सौरभ सारस्वत ने बताया कि संगठन की आवश्यक बैठक गोपालबाड़ी जयपुर में संपन्न हुई जिसमे संगठन की कोर कमेटी ने भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी सेवानिवृत्त डीजीपी राजस्थान डॉ आलोक त्रिपाठी एवं सेंट्रल एकेडमी ग्रुप के श्री संगम मिश्रा को संरक्षक एवं श्री अतुल कुमार गर्ग आईएएस सेवानिवृत्त अतिरिक्त मुख्य सचिव राजस्थान सरकार को संगठन के अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया। इसके साथ ही सेवानिवृत्त पुलिस महानिरीक्षक श्री आनंद वर्द्धन शुक्ल को संगठन का महासचिव मनोनीत किया गया।
राष्ट्रीय संयोजक अधिवक्ता सौरभ सारस्वत ने कहा कि उत्तर भारतीय प्रवासी महासंघ उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, झारखंड और बिहार मूल के ऐसे नागरिकों का संगठन है जो राजस्थान के विकास में अपना योगदान दे रहे है। नई कार्यकारिणी से संगठन को बल मिलेगा व संगठन अपने उद्देश्यों की पूर्ति हेतु गतिशील रहेगा। बैठक में श्री शरद चौधरी आईपीएस , श्री पवन कुमार उपाध्याय आईएफएस, श्री सुरेश चंद्र आईएफएस, प्रोफेसर अरविंद विक्रम सिंह विभागाध्यक्ष दर्शनशास्त्र राजस्थान विश्वविद्यालय, श्री पी एस तोमर सेवा निवृत्त जिला न्यायाधीश, श्री नरेंद्र बुद्ध, श्री वरुण चौधरी, श्री मदन कुमार सिंह राजस्थली लॉ कॉलेज, एडवोकेट शैलेश नाथ सिंह, जितेंद्र प्रसाद राजस्थान कोऑपरेटिव सर्विस, श्री शैलेंद्र शर्मा, श्री बृजेश कुमार दुबे अध्यक्ष ग्लोबल एलाइंस फॉर ह्यूमन राइट्स, श्री सुरेन्द्र चौबे महासचिव सरयूपारीण ब्राम्हण समाज, राजस्थान व अन्य प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे। बैठक का संचालन सरयूपारीण ब्राम्हण समाज, राजस्थान अध्यक्ष तथा बैंक ऑफ बड़ौदा से सेवानिवृत्त श्री ओम प्रकाश त्रिपाठी द्वारा किया गया ।
नवनियुक्त पदाधिकारियों को सरयूपारीण ब्राम्हण समाज से श्री ए के पाण्डेय , भारतीय डाक कर्मचारी संघ से श्री विकास तिवारी , श्री प्रह्लाद सिंह अधिकारी राष्ट्रीय उत्तराखण्ड महासभा, पुरबिया समाज से मंगल राय, भोजपुरी समाज से अनिल सिंह तथा उत्तर प्रदेश बिहार संयुक्त समाज व कुशवाहा समाज ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी हैं।